
आर के सिन्हा लखनऊ पहुंचे , हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत
कायस्थ शिरोमणि और बीजेपी से राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा अपने 2 दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचे I लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुँचने पर लखनऊ, कानपुर, फ़ैज़ाबाद से पधारे सैकड़ो कायस्थ समाज के अग्रणी पंक्ति के कार्यकर्ताओं ने और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया ।गौरतलब है श्री सिन्हा पिछले कई महीनो से कायस्थ एकता और समाज के विकास के पुरे उत्तर भारत मे लगातार भ्रमण कर रहे है I इसी क्रम मे वो आज लखनऊ मे शाम के ६ बजे चित्रगुप्त घाट, झूलेलाल पार्क के निकट, पर गोमती की महाआरती कार्यक्रम में भाग लेंगे I कल उन्हें एक सामाजिक कायस्थ संगठन की वेबसाइट का उदघाटन करना है , उसके बाद एक कायस्थ समाज के एक प्रतिष्टित कायस्थ नेता से भी मिलना है Iकायस्थ समाज को भेजे अपने सन्देश मे श्री सिन्हा ने कहा की सवाई अड्डे पर कायस्थ समाज के कार्यकर्ताओं के प्यार और उत्साह को देखकर अभिभूत हो गया । श्री सिन्हा लखनऊ के होटल क्लार्क्स अवध मे रुके है और दिन का भोजन आज लखनऊ के प्रमुख कायस्थ नेताओं के संग हे करेंगे और उनसे भविष्य की कायस्थ राजनीती के लिए विचार विमर्श करेंगे ।
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
