
कायस्थ शिरोमणि श्री आर के सिन्हा का जन्मदिन आज , देहरादून मे जन्मोत्सव मे जुटा कायस्थ समाज
कायस्थखबर I देहरादून सम्वाददाता I कायस्थ शिरोमणि श्री आर के सिन्हा जी अपने ६५ वे वर्ष मे प्रवेश कर गये है I जिसके लिए रात 12 बजे से ही उन्हें सोशल मीडिया और फ़ोन से बधाई देने वालो का सिलसिला चालु हो गया है I बधाई देने वालो मे जहाँ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, सुचना प्रसारण मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद , संस्क्रती मंत्री श्री महेश शर्मा , पूज्य दीदी मा साध्वी रितुम्भरा, भोपाल से सांसद श्री आलोक संजर एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री की पुत्रवधू श्रीमति नीरा शास्त्री जैसी हस्तियाँ शामिल है Iवही कायस्थ समाज से भी लोगो ने रात से ही श्री सिन्हा को बधाई दी, जिनमे कायस्थ चित्र्नाशी श्रीमती नमिता राकेश , श्रीमति माधवी कुल्श्रेस्ठ , कायस्थ खबर की संचालिका श्रीमति रुपिका भटनागर, बिहार से रत्नापुर कायस्थ , चित्र्नाशी आराध्या श्रीवास्तव, आदि प्रमुख है I गौरतलब है की कायस्थखबर ने भी रात से ही श्री सिन्हा के जन्मदिन को सोशल मीडिया पर प्रसारित करना शुरू कर दिया थाकायस्थ चित्रान्शो मे श्री RD श्रीवास्तव , श्री AC भटनागर , श्री अरविन्द श्रीवास्तव , भोपाल से श्री वेद आशीष श्रीवास्तव , इलाहाबाद से श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव , श्री राजेश निगम, श्री मनीष श्रीवास्तव , कायस्थ खबर के श्री आशु भटनागर , श्री सच श्रीवास्तव , श्री संजय श्रीवास्तव "नाटी " कायस्थ वर्ल्ड के श्री मयंक श्रीवास्तव, मिर्जापुर से कायस्थ वाहिनी के श्री आलोक श्रीवास्तव, दिल्ली से श्री मनोज श्रीवास्तव , रांची से श्री एम् बी बी सिन्हा , कायस्थ विकास परिषद् के अभय सिन्हा, नॉएडा से श्री राहुल कुदेशिया , श्री रजनीश रायजादा , सर्व प्रथम बधाई देने वालो मे शामिल थे Iइसके अलावा शाम को श्री आर के सिन्हा के जन्मोत्सव पर होने वाले समारोह के लिए भी पुरे देश से प्रमुख कायस्थ नेताओं और समाज सेविओ के पहुँचने के खबरे आ रही है I जिनमे रोहतक से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के श्री हर्ष कुलश्रेष्ठ , कानपुर से श्री मयंक श्रीवास्तव, लखनऊ से राष्ट्रवादी जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास्तव, दिल्ली से श्री पुनीत सक्सेना, श्री विकल्प कुलश्रेष्ठ, श्री कमलेश करन, कोटा से श्री कुलदीप माथुर, समेत ५० से ज्यदा लोग प्रमुख है Iइस अवसर पर सभी के लिए जारी किये गये धन्यवाद सन्देश मे श्री सिन्हा ने कहा "मैं अपने 65 वें जन्म दिन के मौके पर सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद देता हूं।मेरा जन्म दिन हमारी कंपनी एसआईएस के फाउंडर्स डे के रुप में भी मनाया जाता है।पिछले दो दिनों से इस अवसर पर देहरादून में लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं।मेरे जन्मदिन के अवसर पर रात 12 बजे से ही शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। आपकी शुभकामनाएं ही मेरा संबल हैं। जन्मदिन मेरे लिए संकल्प दिवस भी होता है। कामना करें मैं अपने शुभ संकल्पों को पूरा करने में सफल होऊं। अपने सभी मित्रों ,सहकर्मियों और शुभचिंतकों को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !"
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
