
चित्रांश सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी को मई माह के और प्रथम “कायस्थखबर सक्रिय कायस्थ सम्मान ” घोषित
चित्रांश सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी को मई माह के और प्रथम "कायस्थखबर सक्रिय कायस्थ" घोषित करने पर कायस्थ खबर उनको बधाई देता है साथ धीरेन्द्र श्रीवास्तव जी को नमन और कायस्थ प्रणाम" भी करता है , आशा है आने वाले समय मैं हम और भी युवा और कर्मठ कायस्थों को ये सम्मान देते रहेंगे , इस अवसर पर कायस्थ खबर की संचालिका श्रीमती रुपिका भटनागर , मीडिया प्रभारी श्री संजय श्रीवास्तव नौटी , श्री सच श्रीवास्तव , श्री रोहित श्रीवास्तव और सम्पादक श्री आशु भटनागर ने श्री कुलश्रेष्ठ को बधाई दी हैइस अवसर पर इस सामान को देने वाली ज्यूरी के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की यद्यपि आज प्रात:हमने मई माह के लिए "कायस्थ खबर सक्रिय कायस्थ" हेतु पात्र कायस्थों की सूची की समीक्षा प्रारम्भ किया ही था कि दो कायस्थों के नाम यथार्थ के धरातल पर अपने कुल के नाम रोशन करने वाले कार्य के सम्पादन करने से उभड कर आये। हम अपने आपको रोक नही पा रहे है। इनमे से एक ने अपने व्यवहारिकता एवं कौशल से अपने कार्य को जिस प्रकार अन्जाम दिया है वह शेष कायस्थों के लिये अनुकरणीय हो सकता है।
अत: 21 जोडी का सामूहिक दहेज रहित वैवाहिक कार्यक्रम सम्पादन कराने के लिये हम श्री सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी का नाम "सक्रिय कायस्थ सम्मान " हेतु घोषित करते है जिन्होने वर्तमान परिवेश मे हमारे समाज की आवश्यकता के दृष्टिगत करते हुये "महान अभियान" को अन्जाम दिया।
यही "कायस्थखबर", "जय चित्रांश आन्दोलन" है एवं "कायस्थवृन्द " का लक्ष्य है।
हमे सुरेन्द्र जी बहुत कुछ प्रेरणा मिलती है व हम उनसे बहुत कुछ सीखना चाहेंगे ।
सुरेन्द्र जी आपके आपके कुशल नेतृत्व की बधाइयां।
।।साधुवाद।।
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
