Home » मुख्य समाचार » मेरठ के शास्त्री नगर में भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना दिवस पर प्रवचन व भंडारे का आयोजन

मेरठ के शास्त्री नगर में भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना दिवस पर प्रवचन व भंडारे का आयोजन

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित महाकाली ज्वाला मंदिर में कायस्थ समाज के कुल देवता एवं सभी व्यक्तियों के कर्मो का न्याय करने वाले न्यायधीश भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना की सातवीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान चित्रगुप्त की महिमा पर प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।

22 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोज दुबे ने भगवान चित्रगुप्त जी की अत्यंत मनोहारी आरती और भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शास्त्री नगर के बी ब्लॉक स्थित महाकाली ज्वाला मंदिर में यह शुभ आयोजन किया गया, जिसमें कायस्थ समाज के परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कीर्तन और भजन गाए। सभी श्रद्धालुओं ने जगत में शांति और भाईचारे की स्थापना के लिए भगवान चित्रगुप्त जी से प्रार्थना की। प्रवचन और भजन-कीर्तन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर भगवान चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति की सुनीता भारद्वाज, अंजू, भावना, प्रिया, मधु सक्सेना, कविता, पूजा सक्सेना समेत अन्य महिलाओं ने भजन-कीर्तन और व्यवस्था में अहम योगदान दिया। वहीं, प्रवीन सक्सेना, अनुराग, विशाल, शरद सक्सेना, कर्णिक, कार्तिक, अनुभव, गौरी सक्सेना, वरद ठाकुर साहब, नितेश सक्सेना, निखिल सक्सेना आदि पुरुष सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा।

इस पुनीत अवसर पर विश्व संघ हिन्दू महासंघ के गौ रक्षा प्रभारी उत्तर प्रदेश संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल और कायस्थ समाज के अनेक गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की शोभा बढ़ाई और भगवान चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthakhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें Iआशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*