
बिहार मे डॉक्टर ओंकारनाथ श्रीवास्तव की हत्या, विरोध में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल से मिलेंगे राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा
बिहार सिवान के एक घटना क्रम मे शनिवार को डा ओंकारनाथ श्रीवास्तव को गोली मार दी थी। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। इधर, गंभीर रूप से घायल पूर्व बीडीसी सदस्य ओंकार नाथ को पटना रेफर कर दिया गया। गोली लगने के लगभग बारह घंटे के बाद पटना में ऑपरेशन कर उनके शरीर से गोली निकाली गयी। अधिक देर तक शरीर में गोली रहने से सोमवार की मध्यरात्रि इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया।मृतक के भाई डब्ल्यू तथा उनके पुत्रों ने वरीय अधिकारियों से बेहतर स्वास्थ्य सेवा की मांग की थी ताकि उनकी जान बच सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होती तो शायद उनकी जान बच सकती थी।ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ डॉ. मुन्ना की हत्या के 4 दिन बाद भी पुलिस के घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार नहीं करने से लोग बुधवार की सुबह पुन: आक्रोशित हो गए। शव को मुख्य बाजार में रख मलमलिया-छपरा एनएच-101 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए बाजार में जमकर प्रदर्शन किया। बड़े बेटे अक्षय ने मुखाग्नि दी। उनकी मौत से लोग काफी मर्माहत एवं आक्रोशित थे। वे हमेशा गरीबों का कम पैसे में गांव में घूमकर बेहतर इलाज करते थे।इस बारे मे कायस्थ खबर ने बिहार से राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा से घटना पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने बताया की नितीश कुमार के सुशाशन का ये एक और उदाहरण है , कायस्थ समाज आज उनके राज मे असुरक्षित महसूस कर रहा है इसलिए 2 सितम्बर को उन्होंने उसके परिवार से मिलना है , उसके बाद वो राज्यपाल को इस घटना के लिए लिखेंगे I उन्होंने कायस्थखबर को आश्वस्त करते हुए कहा की कायस्थ समाज के हर व्यक्ति की लड़ाई उनकी अपनी लड़ाई है और उसे न्याय दिलवाना उनकी प्राथमिकताओ मे से एक है
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
