
राजन श्रीवास्तव ने बताया श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रमों का ब्यौरा
नॉएडा चित्रगुप्त सभा को अब श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के नाम से रजिस्टर्ड कर दिया है , इसकी जानकारी इसके अध्यक्ष श्री राजन श्रीवास्तव ने श्री आर के सिन्हा के यहाँ एक विशेष समारोह मे दी I श्री राजन ने श्री सिन्हा को बताया की ट्रस्ट के सचिव श्री आर एन श्रीवास्तव है I श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट पहले की भाँती ही कायस्थ समाज के हितो के लिए कार्य करता रहेगा Iइसी क्रम मे श्री चित्रगुप्त ट्रस्ट के बैनर से उन्होंने 4 अक्तूबर को होने वाले पहले कार्यक्रम "चित्रांश गायन एवं न्रत्य प्रतियोगिता " का भी विवरण श्री सिन्हा और वहां उपस्थित सभी कायस्थ बंधुओ को दिया I इसके बाद श्री राजन ने कायस्थ खबर को बताया की श्री चित्रगुप्त ट्रस्ट आगामी 3 दिसम्बर को डा राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन पर भी एक भजन संध्या का आयोजन करने जा रहा है I जिसमे कुछ प्रसिद गायकों को बुलाने की बात चल रही है Iश्री सिन्हा से उन्होंने नॉएडा मे भगवान् चित्रगुप्त के मंदिर के विशाल मंदिर बनाने की बात भी रखी और कहा की वो इसके प्रयास मे लगे है I श्री सिन्हा ने उनको कहा की वो भगवान् श्री चित्रगुप्त के मंदिर , धर्मशाला के लिए जितना सहयोग बन पड़ेगा, जरुर करेंगे I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
