दहेज़ को लेकर पारिवारिक कलह से परेशान नॉएडा के कायस्थ परिवार ने रांची जाकर की आत्महत्या कर ली है , दैनिक जागरण के अनुसार नॉएडा में रिटायर्ड मेजर डॉ सुकातो सरकार का परिवार काफी समय से पारिवारिक कलह से परेशान था। करीब दो वर्ष पहले वह लोग सेक्टर 61 के मार्बल होम अपार्टमेंट के टावर बी के एक फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। आरडब्ल्यू सदस्यों ने बताया कि पारिवारिक विवाद की वजह से ही करीब छह माह पहले साफ्टवेयर इंजीनियर बेटा समीर और बहू मधुमिता इसी सोसायटी के टावर ए स्थित एक अलग फ्लैट में रहने लगे थे। उधर, रांची में हुई घटना से सोसायटी के लोग अंजान थे और हैरानी जताई।
छह अक्टूबर को अपार्टमेंट से गया था परिवार :
सुरक्षा गार्ड ने बताया कि छह अक्टूबर को सुकांतो फ्लैट बंद कर परिवार के साथ दो गाड़ियों से निकले थे। वह काफी मिलनसार है। उनके साथ उनका बेटा समीर भी था। आरडब्ल्यूए के मुताबिक फ्लैट से जाते समय उनकी इंजीनियर बहू मधुमिता आफिस गई थी, और बच्ची स्कूल गई थी। वह पास के ही एक स्कूल में पढ़ाई करती है। मधुमिता आफिस से लौटी और बेटी घर पर नहीं मिली तो उसने पता करना शुरू किया। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन कुछ समय बाद उसके पति ने ही एसएमएस कर बच्ची को लाने की जानकारी दे दी। उसके बाद मधुमिता शांत हो गई थी।
रविवार देर शाम तक रांची में हुई घटना की जानकारी अपार्टमेंट में लोगों को नहीं थी। वहीं बहू मधुमिता का फ्लैट भी बंद पड़ा है। आरडब्लूए के मुताबिक मधुमिता रविवार शाम चार बजे तक अपार्टमेंट में मौजूद थी, उसके बाद वह फ्लैट से निकली है। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। उनके फ्लैट की कुंडी बाहर से बंद है और फ्लैट लॉक है। उधर, नोएडा पुलिस को रांची में हुई घटना की जानकारी नहीं थी।
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
