सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था कायस्थ समाज के संयुक्त तत्वावधान में आगामी १३ नवम्बर को चित्रगुप्त मंदिर ११०० क्वार्टर में प्रतिभाशाली और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय समाज के बच्चों को बाल प्रतिभा सम्मान दिया जायेगा I इस अवसर पर कायस्थ समाज के अराध्या भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन, दीपावली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, समारोह में दिए जाने वाले सम्मान समाज की विभूतियों की स्मृति से जुड़े होंगे जिनके बारे में हमारे समाज के बच्चे उनके किये गए सामाजिक कार्यों से परिचित हो कर प्रेरणा प्राप्त करेंगे I भाई दूज पर चित्रगुप्त मंदिर में तैयारियों के मद्देनजर बैठक होगी, इसमें अध्यक्ष शैलेन्द्र निगम व संजय श्रीवास्तव समारोह की रुपरेखा बताएँगे I कायस्थ समाज परिवार के कोई भी सदस्य अपने पूर्वजों की स्मृति में सम्मान देने के लिए अपना प्रस्ताव दे सकते है और परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों की जानकारी दे सकते है I

।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
