
ब्रेकिंग : एच एस खरे, पंकज भैया और संजय श्रीवास्तव ने दिया कायस्थ वृन्द छोड़ने के संकेत, क्या विचारधारा की एक बार फिर से होगी अग्निपरीक्षा
कायस्थ खबर I हफ्तों की गुटबाजी , आरोप प्रत्यारोप और तर्क वितर्क के बाद आखिर घर के अंदर की बातें बाहर हो गयी I अपुष्ट आ रही सूचनाओं की माने तो आज गुटबाजी के सूत्रधार रहे एच एस खरे के नाम से जारी एक पत्र में एच एस खरे, पंकज भैया और संजय श्रीवास्तव ने कायस्थ वृन्द से बाहर जाने की बात कही है I हालांकि पिछले कुछ दिनों से ही लगातार कुछ लोगो के द्वारा ये कहा जा रहा था की कायस्थ वृन्द ख़तम हो गया है और लोग टूट टूट कर कायस्थ वाहनी नामक संगठन मे जा रहे हैं Iसूत्रों की माने तो इसका सिलसिला एच एस खरे को कायस्थ वाहनी का मुख्य समन्वयक बनाने से ही शुरू हो गया था उसके बाद से ही खरे लगातार कायस्थ वृन्द से जुड़े लोगो को एक एक करके वहां जोड़ रहे थे I अंतत आज एक ग्रुप में उनके नाम से एक पत्र जारी हुआ जिसमे इस बात की घोषणा कर दी गयीकायस्थ खबर ने देर रात धीरेन्द्र श्रीवास्तव और एच एस खरे दोनों से ही बात करने की कोशिश की लेकिन दोनों ही उपलब्ध नहीं हो सके I हालांकि देखा जाए तो दोनों ही पक्षों के लिए इसको जाहिर करने का समय बहुत गलत हुआ है I एच एस खरे लगातार लोगो से ११ अप्रैल तक शांत रहने को कह रहे थे लेकिन शायद खुद ना रह सके और ९ अप्रैल तक ही ये बड़ा फैसला ले बैठे I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
