
और अब विश्वाश सारंग ने बोला यशवंत सिन्हा को बाहरी, शत्रुघ्न एक बार फिर आये बड़े भाई के साथ
कायस्थ खबर डेस्क I राजनीती में कब क्या हो जाए ये किसी को नहीं पता होता है I बीजेपी में अपनी प्रतिबधता दिखाने के लिए आजकल यही हो रहा है I अभी बिहार में शत्रुघ्न सिन्हा के दही चुडा भोज में बीजेपी के कायस्थ नेताओं का ना पहुंचना चर्चा बना हुआ था तो अब यशवंत सिन्हा को भोपाल में भारतीय किसान मजदूर संघ के एक कार्यक्रम के संदर्भ में विश्वाश सारंग उन्हें बाहरी बो गये है Iमामला भोपाल का है जहा यशवंत सिन्हा 4 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। कलेक्टर और एसपी के अनुरोध के बाद भी उन्होंने धरना खत्म नहीं किया है। अब उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा का भी समर्थन मिला है, इससे आंदोलन कर रहे किसानों का मनोबल बहुत बढ़ा है।रविवार की शाम अपने साथी और 'छोटे भाई' शत्रुघ्न सिन्हा का साथ मिल गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यहां मैं यशवंत जी के छोटे भाई की हैसियत से आया हूं। खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे यशवंत को समर्थन देने सिन्हा पहले जबलपुर पहुंचेलेकिन इस सब में मुख्यमंत्री के सबसे करीबी मंत्री विश्वास सारंग ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य यशवंत सिन्हा को बाहरी प्रदेश का बताकर उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की है। विश्वास सारंग ने एक बयान में कहा है कि मेरी समझ में यह नहीं आता कि एक बाहर के प्रदेश से आए व्यक्ति का हमारे प्रदेश से क्या लेना-देना है। यह अलग बात है कि यही यशवंत सिन्हा विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग के कायस्थ समाज के सम्मेलन में शिरकत कर चुके हैं। यह राजनीतिक मजबूरी ही है, जिसके चलते विश्वास ने यशवंत सिन्हा को बाहरी बताकर उनकी हैसियत पर सवाल उठाया है।
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
