जियो फोन 2 की कीमत व उपलब्धता
Jio Phone 2 की बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि लॉन्च ऑफर के तहत Jio Phone 2 को 2,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।जियो फोन 2 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
नए जियो फोन 2 में हॉरिज़ॉन्टल स्क्रीन व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। यह फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आता है। नया जियो फोन 2 ड्यूल सिम सपॉर्ट करता है। इस फोन में एक लाउड मोनो स्पीकर मिलेगा।
इसमें 2.4 इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले है। फोन काई ओएस पर चलेगा। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को एसडीकार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर वीजीए और फ्रंट कैमरा दिया गया है।
जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई का मज़ा मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
जियो मॉनसून ऑफर
जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत मौज़ूदा जियो फोन को एक्सचेंज कर नया जियो फोन खरीद पाएंगे और इसके लिए उन्हें सिर्फ 501 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा जियो फोन की प्रभावी कीमत भी अब 501 रुपये होगी।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

