
भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी के कैलेंडर का विमोचन
प्रेस विज्ञप्ति Iआज दिनांक 27.01.19 को होटल वुलेवर्ड, बिष्टुपुर में जमशेदपुर और सरायकेला जिला ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच झारखंड प्रदेश ईकाई की कायस्थ समागम सह नववर्ष मिलन समारोह में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी के कैलेंडर का विमोचन किया गया एवं दोनों जिलों के भगवान चित्रगुप्त जी पूजा समितियों का सम्मान सहित अभिनंदन किया गया,इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चित्रांश परिवार से आनेवाली राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सम्मानीय संजीव कुमार द्वारा चित्रांश परिवार के बंधुओं को संबोधित करते हुए कायस्थ समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया एवं राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा द्वारा मंच की गतिविधियों से सभी को विस्तृत रूप से अवगत करवाया गया, मौके पर झारखंड प्रदेश एवं दोनों जिलों के सम्मानित पदाधिकारीगण शामिल हुए।
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
