नोएडा सिटी सेंटर के पास भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा के साथ तीन दिवसीय श्री चित्रगुप्त मूर्ति पूजन एवं स्थापना कार्यक्रम का आगाज किया।सामूहिक पूजा के साथ शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य यजमान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, विशेष यजमान महामंत्री सुनील निगम, लायंस क्लब के आर एन श्रीवास्तव कायस्थ खबर के आशू भटनागर समाजसेवी अम्बुज सक्सेना बने। भगवान श्री चित्रगुप्त व श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 11 नवम्बर को होगा, मुख्य पुजारी के रूप में हरिओम दीक्षित ने महती भूमिका निभाई।इस मौके पर समाजसेविका डॉ रेनु वर्मा, मनोज श्रीवास्तव कैलाश वाले , पत्रकार अनिल श्रीवास्तव , पत्रकार प्रभात सिन्हा, लल्लन श्रीवास्तव, शेखर धर, राजेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों गणमान्य कलमकार मौजूद रहे।नोएडा में श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट द्वारा यम द्वितीया के पावन मौके पर भव्य पूजन समारोह सम्पन्न किया।सेक्टर 55 सी ब्लाक के श्री शिव शक्ति मन्दिर स्थित भगवान चित्रगुप्त प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम का श्री गणेश नवग्रह पूजन के साथ हुआ। पूजन समारोह के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गयाचित्रगुप्त फाउंडेशन ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा द्वारा श्री चित्रगुप्त भगवान पूजा समारोह का आयोजन कर ग्रेटर नोएडा की शाम चित्रगुप्तमयी बनाई गई।ग्रेटर नोएडा सिटी पार्क के पास स्थित चित्रगुप्त मन्दिर में लगभग दो घण्टे श्रद्धाभाव से चले इस कार्यक्रम में पूजा हवन के साथ भजन व भण्डारे का आयोजन किया गया।इस मौके पर दर्जनो श्रद्धालु उपस्थित रहे।डेढ़ दशक से चल रही पारम्परिक वार्षिक श्री चित्रगुप्त पूजन का आयोजन शिप्रा कायस्थ महासभा ने बड़ी धूमधाम से सम्पन्न किया।प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन कल विशाल शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा।लखनऊ के कायस्थ कुटुंब द्वारा कलम दवात पूजा के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।भारतेंदु नाट्य एकाडमी, मनोज पांडेय चौराहा इंदिरानगर में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में दर्जनो कलमकार, सहित्यधर्मी, कवि आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेश के हरदोई में कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर उनकी स्तुति की गई।श्री चित्रगुप्त मन्दिर बाबा रामदास आश्रम में आयोजित हुए इस पारम्परिक वार्षिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओ ने उपस्थित होकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की।गुजरात के सूरत की कायस्थ प्रेरणा संघ द्वारा गत दिवस आदिदेव श्री चित्रगुप्त जन्मोस्त्व व कायस्थ मिलन का विशाल समारोह आयोजित किया गया।लगभग 7 घण्टे चले इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व श्री चित्रगुप्त स्तुति के साथ हुई।भजन संध्या, आरती व कथा से भरे इस धार्मिक कार्यक्रम के बीच कायस्थ समाज की प्रतिभाओ ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की।प्रतिभावान व मेधावी चित्रांश प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया।उड़ना सूरत स्थित हिंडोली हाल में सम्पन्न उक्त सफल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।गत दिवस शुरू हुए इस आयोजन में कायस्थ प्रतिभाओ की प्रतिभा विकास के लिए कई धार्मिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।नन्हे कलाकरों की प्रस्तुतियो ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।कवि सम्मेलन में तो कवियों की प्रस्तुतियो ने उपस्थित जनों में गजब का उत्साह भर दिया।कल सुबह पूजा के बाद विशाल शोभायात्रा निकाल कर गाजियाबाद के माहौल को चित्रगुप्तमयी बनाने के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।भोपाल चित्रगुप्त समाज द्वारा यमद्वितीया के पावन मौके पर टीटीनगर, जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त मन्दिर में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन सम्पन्न किया गया।हवन, महाआरती के साथ कलमदवात की पूजा की गई।बाद में प्रसाद के साथ कलम भी प्रसाद के रूप में वितरित किये गए।इस मौके पर कई दर्जन चित्रांश भक्तिभाव से मौजूद रहे।कोटा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान कोटा द्वारा आज यम द्वितीया पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी एवं कलम दवात का पूजन विधि विधान से चित्रगुप्त मंदिर खेडली फाटक स्थित जिंद बाबा मंदिर मे किया गयाजयपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान की प्रात 07 बजे 184 गुलाव विहार नीयर सीताबाङी के पास सागानेर मैं पुजा की गयी और सेक्टर 08 श्री चित्रगुप्त मन्दिर मैं 10 बजे पुजा की गयी किया I कार्यक्रम में किशनपाल विधान सभा से m.l.a. का चुनाव लङ रही नीता माथुर भी पहुंची उन को समाज का पुरा सहयोग दने का आश्वासन दिया गया ओर भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान का आशीर्वाद लियाबिहार के मुजफ्फरपुर स्थित चन्द्रलोक चौक चूना गली में चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा श्री चित्रगुप्त भगवान की सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया।इसअवसर पर राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा समेत कई दर्जन भक्त उपस्थित रहे।लखीम पुर में श्री चित्रगुप्त सभा व शहर के कलमकारों ने लखीमपुर स्थित चित्रगुप्त मन्दिर पर यमद्वितीया महोत्सव का आयोजन बडे धूमधाम से सम्पन्न किया। कार्यक्रम की शुरुआत अक्षर देवता जगत न्यायधीश भगवान श्री चित्रगुप्त की स्तुति, वंदना, हवन आदि धार्मिक क्रियाओं के साथ हुई। मन्दिर के निकट बने कलम दवात चौराहे पर संगमरमर से निर्मित कलम दवात का पूजन कर कलम द्वारा लिखाई की गई।इस पूजा में शशिकांत श्रीवास्तव, डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अनीता निगम, प्रशांत सक्सेना, विक्की सक्सेना, सौरभ सिन्हा, धीरज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विशाल, नितिन शशिबाला, कुलदीप समर, अक्षय, राजकुमार सहित सैकड़ों भक्त सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।जबलपुर खमरिया में जागो कायस्थ सभा खमरिया परिवार के तत्ववधान में जबलपुर खमरिया के श्री चित्रगुप्त मन्दिर परिसर में देवाधिदेव श्री चित्रगुप्त भगवान का विधानुसार श्रंगार, पूजन अर्चना महाआरती व प्रसाद वितरण का आयोजन कर यमद्वितीया महोत्सव मनाया गया।भव्य व सुंदर स्वरूप के लिए जीर्णोद्धार आधीन श्री चित्रगुप्त मन्दिर अयोध्या व सीतापुर में भी खासी रौनक रही।क्षेत्रीय कलमकारों ने भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्तियों का विधिवत श्रंगार कर उनकी अर्चना की।कलम दवात कर अपनी लेखनी का श्री गणेश कर रहे चित्रांशों ने भगवान श्री चित्रगुप्त की स्तुति कर वंदना की।इन मन्दिरो के सुन्दरीकरण हेतु प्रयासरत चित्रांशों ने आशा व्यक्त की कि जल्द ही मन्दिर विशाल व सुंदर रूप ले लेगा।देहरादून में कायस्थ वृन्द की ज्योति श्रीवास्तव ने क्षत्रीय कायस्थ समाज के लोगो के साथ मिलकर जलाभिषेक करके कलम दवात पूजन किया I कार्यक्रम में ए एस वर्मा अतुल श्रीवास्तव, AC निगम , सर्वेश माथुर, आशा वर्मा और अंजलि वर्मा उपस्थित रहे हैप्रयागराज में जवाहर भवन स्थित भगवान् चित्रगुप्त मंदिर में कलम दवात पूजन संपन्न की गयी लोगो ने भारी संख्य में इस मंदिर में उपस्थित होकर भगवाना चित्रगुप्त का पूजन कियाप्रयाग राज में चित्रांश हितकारी समिति मे चित्रगुप्त भगवान का पूजन किया गया जहाँ कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुमार नारायण अपने सहयोगी धीरेन्द्र श्रीवास्तव के साथ माल्यार्पण करते नजर आये ।प्रयागराज में चिञगुप्त परिवार झूसी ने पूरे हर्षोउल्लास से रजत जयन्ती वर्ष मनाया।भगवान चिञगुप्त और कलम दवात का सामूहिक पूजन किया। जिसकी अध्यक्षता डा पी के सिन्हा ने की। मुख्य संरक्षक इं पी सी श्रीवास्तव,महामंञी डा राहुल सहाय बिसारिया ,अध्यक्ष डा देवी प्रसाद कुँवर, डा विवेक श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रत्याशी के पी ट्रस्ट,कुमार नरायण, एस सी सिन्हा एवं पूर्व अध्यक्ष टी पी सिह आदि बहुत बडी संख्या मे लोग उपस्थित हुऐ।सर्व प्रथम भगवान चिञगुप्त की आरती हुई, फिर कलम दवात का पूजन और हवन आदि हुआ । वरिष्ट लोगो को सम्मानित किया गया और मेधावी छाञ छाञाओ को पुरूस्कृत किया गया।स्वास्थ शिविर भी लगा था।बता दें कि यमद्वितीया के पावन मौके पर कलम दवात की पूजा हर कायस्थ ही नहीं वरन कलम के जरिये रोजगार करने वाला हर वर्ग करता है वकील, लेखक, पत्रकार, अधिकारी, बाबू, जज, कवि, सहित्यधर्मी, विद्यार्थी, शिक्षक व हर कलमकार वर्ग को इस दिन सच्चे मन से अक्षरदाता, जगत न्यायधीश, धर्महरि श्री चित्रगुप्त की स्तुति व वंदना करनी चाहिए।र्वा रांची स्थित श्री चित्रगुप्त मन्दिर में यमद्वितीया महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।दो हाल से सुसज्जित इस मंदिर में श्री चित्रगुप्त स्तुति वंदना के साथ कलम दवात की पूजा कर लेखनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सासंद रामटहल चौधरी भक्तिभाव से उपस्थित कलमकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।इस अवसर पर संजय सिन्हा समेत दर्जनों कलमकार मौजूद रहे।आज सामूहिक पूजाओं में न जा पाने वाले कलमकारों में घरों में पारिवारिक तौर पर चित्रगुप्त पूजा कर दिन का आगाज किया।देश भर में कलमकारों के इस श्रद्धा समर्पण ने समूचे देश को चित्रगुप्तमयी बना दिया।हर कलमकार ने आज भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा कर लेखनी का आगाज किया है।निश्चित ही भगवान श्री चित्रगुप्त के आशीर्वाद से कलमकारों की सकारात्मक लेखनी से देश व समाज को नई दिशा मिलेगी जो विकास में सहायक होगी।ये न्यूज़ लगातार अपडेट हो रही है आप भी अपने यहाँ की जानकारी इसमें भेज सकते है"सच्चे मन से जो कोई ध्यावे, उसका बेड़ापार हुआ। कलम में उसके धार आयी, सुखी देश संसार हुआ।।"

देश भर में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान् चित्रगुप्त का कलम दवात पूजन
अनिल कुमार श्रीवास्तव/कायस्थ खबर डेस्क । यमद्वितीया के पावन मौके पर भगवान् चित्रगुप्त की पारम्परिक वार्षिक पूजा कलम दवात का पर्व समूचे देश मे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपोत्सव में लक्ष्मी पूजन के बाद रखे गए कलम को अक्षरदाता श्री चित्रगुप्त भगवान की व कलम की पूजा कर लेखनी का श्री गणेश किया गया।भगवान श्री चित्रगुप्तजी को के लिए कहा भी जाता है
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
