कायस्थ खबर डेस्क I हिंदी की प्रतिष्ठत संस्था बिहार के गांधीनगर भागलपुर की विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ द्वारा शहर के युवा साहित्यकार डॉ दीपक सक्सेना को विद्या वाचस्पति, डॉक्टरेड की मानद उपाधि से सम्मानित किया। यह मानद उपाधि हिंदी भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों व उपलब्धियों के लिए प्रदान की जाती है।
उज्जैन मे हुए कार्यक्रम में देश-विदेश के विश्वविद्यालय से अतिथि व साहित्यकार मौजूद रहे। विद्यापीठ द्वारा अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।जिसमें देशभर से आये कवियो ने अपनी कविताओं का पाठ किया।
क्या है विद्या वाचस्पति उपाधि
विद्या वाचस्पति की उपाधि डॉक्टरेट के समकक्ष मानी जाती है। यह उपाधि साहित्य के क्षेत्र में बेहतर और उल्लेखनीय कार्यों के लिए दी जाती है। देश में भागलपुर स्थित विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ एकमात्र ऐसी संस्था है जो विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान करती है। उपाधि मिलने के बाद संबंधित साहित्यकार या कवि अपने नाम के आगे डॉ. लिखने का पात्र हो जाता है। ठीक उसी प्रकार जैसे पीएचडी उपाधि के बाद व्यक्ति डॉ. लिखता है।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

