

एयर मार्शल राजीव दयाल माथुर ने पूर्वी वायु कमान के प्रमुख का पदभार संभाला
एयर मार्शल राजीव दयाल माथुर ने शुक्रवार को यहां 'पूर्वी वायु कमान' के एयर ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला. यह जानकारी भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने दी. एयर मार्शल माथुर ने एयर मार्शल अनिल रघुनाथ नांबियार का स्थान लिया है. पूर्वी वायु कमान के अधीन 11 राज्य आते हैं, इसका मुख्यालय शिलांग है. इसके स्थाई एयर बेस छाबुआ, गुवाहाटी, बागडोगरा, बैरकपुरा, हासिमारा, जोरहाट, कलाइकुंडा और तेजपुर के साथ ही अग्रिम आधार अगरतला, कोलकाता, पानागढ़ और शिलांग में हैं.देहरादून स्थित सेंट जोसफ अकादमी के पूर्व छात्र एयर मार्शल माथुर 1978 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हुए थे और भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में चार जून, 1982 को शामिल हो गए थे

।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
