

शत्रुघ्न सिन्हा नहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा हो सकती है लखनऊ से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार
कायस्थ खबर डेस्क I जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है , चुनावी तस्वीर साफ होती दिख रही है I लखनऊ में कायस्थों की निर्णायक संख्या और शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी के परिणाम अब दिखने लग रहे है I सूत्रों से आ रही खबर के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा नहीं बल्कि उनकी पत्नी लखनऊ से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैबता दें की लखनऊ के कायस्थों का एक बड़ा हिस्सा दीपक रंजन के जरिये समाजवादी पार्टी के लिए लाबिंग में लगा है I इसी लिए इस साल जेपी की जयंती पर शत्रुघ्न सिन्हा , यशवंत सिन्हा को साथ लाकर सपा के लिए दीपक रंजन कार्यक्रम करने में सफल हुए थेजिसके बाद से ही अंदाजे लगाए जा रहे थे की शत्रुघ्न सिन्हा सपा से लखनऊ से टिकट लड सकते है लेकिन लखनऊ के पत्रकारों की माने तो समाजवादी पार्टी महागठबंधन की के लिए पूनम सिन्हा का नाम लगभग तय कर चुकी है I ऐसे में इस सीट पर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का ग्लेमर के प्रभाव से भी इनकार नहीं किया जा सकता हैलखनऊ में कायस्थों के गढ़ लखनऊ पश्चिम के कायस्थों का रुख बहुत निर्णायक रहेगा I इस बात को बात से भी समझा जा सकता है की वर्तमान सांसद राजनाथ सिंह इस बार गौतम बुध नगर से लड़ने का मन बना रहे है जिसके बाद निश्चित तोर पर इस सीट पर महागठबंधन की राह आसन हो जायेगी I लखनऊ में कायस्थों के कई प्रभावी नेता दीपक रंजन के साथ पहले ही दिखाई देते रहे है I

।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
