

मोदी विरोध में यशवंत सिन्हा अब अपने ही बेटे जयंत के खिलाफ उतर सकते है हजारीबाग से मैदान में
कायस्थ खबर डेस्क I क्या यशवंत सिन्हा कांग्रेस के टिकट से हजारीबाग लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोकने की तैयार कर रहे है, कांग्रेस से आ रहे सूत्रों से तो यही लग रहा है आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने इस बात का संकेत दिया है कि पार्टी यशवंत सिन्हा उनके संपर्क में है Iकांग्रेस से आ रही खबर के मुताबिक यशवंत सिन्हा अगर कांग्रेस में शामिल होते है तो पार्टी उन्हें हजारीबाग से अपना उम्मीदवार बना सकती है ऐसे में बड़ा सवाल ये है की क्या यशवंत सिन्हा मोदी विरोध में अपने ही बेटे जयंत सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हो गये है क्योंकि हजारीबाग से बीजेपी की तरफ से यशवंत सिन्हा के बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा चुनावी मैदान में हैंवहीं बीजेपी के लोगो की माने तो ये कांग्रेस की अफवाहे है I यशवंत सिन्हा अपने ही बेटे के खिलाफ लड़ने की गलती तो नहीं करेंगे I लेकिन अगर यशवंत सिन्हा कांग्रेस ज्वाइन कर हजारीबाग से चुनाव लड़ते हैं, तो बाप-बेटे के बीच यह दिलचस्प मुकाबला होगा आपको बता दें पिता की इस सीट पर जयंत सिन्हा ने 2014 में पहली बार जीत दर्ज की थी जबकि यशवंत सिन्हा हजारीबाग से तीन बार सांसद भी रहे है

।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
