फ़िल्म निर्माता निर्देशक सन्तोष श्रीवास्तव को कायस्थ श्री सम्मान
भोजपुरी फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संतोष श्रीवास्तव को मिल्कीपुर में कायस्थ श्री सम्मान से सम्मानित किया। संतोष श्रीवास्तव भोजपुरी फिल्म निर्माता एवं निर्देशक के तौर पर चर्चित हैं। 300 से अधिक फिल्मों मे उन्होंने अपनी सेवाएँ दी हैं।सन्तोष श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी दिली तमन्ना थी की अयोध्या में फिल्म बनाई जाय। कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि संतोष श्रीवास्तव जी कायस्थों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कायस्थ समाज के लिए गर्व का विषय है कि उन्होंने अयोध्या मे अपनी फिल्म को बनाने का निर्णय लिया है। कायस्थ सेवा समाज से जो भी सहयोग चाहिए होगा किया जाएगा। कायस्थों को इस क्षेत्र में काम कर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने अपनी फिल्म प्रेम की नैया राम के भरोसे की शूटिंग को अयोध्या से करने का फैसला किया है। अभी 21 सितम्बर को फिल्म का महूर्त लाँच किया गया। वह आजमगढ़ जनपद के रहने वाले हैं।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
