लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है I बिहार के पांचवी लिस्ट में पटना साहिब से रवि शंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है I अब रविशंकर एक बार फिर पटना साहिब से सांसद बनकर नया इतिहास रचेंगे I
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की अभेद्य गढ़ माने जाने वाली पटना साहिब लोकसभा सीट बिहार की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक हैI 2019 का चुनाव यहां से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने जीता था. रविशंकर प्रसाद को इस सीट पर चुनाव लड़ते हुए 61.8% वोट मिले थेI वहीं भाजपा छोड़कर कांग्रेस नेता बने बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा 32.9% मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थेI इस चुनाव में मुख्य मुकाबला इन्ही दोनों नेताओं के बीच देखने को मिला था I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
