संतोष श्रीवास्तव प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर के नये अध्यक्ष
“कायस्थ समाज अब आगे बढ़ कर नेत्रत्व करने लगा है , इसकी मिसाल सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब के चुनाव में देखनेको मिली, कायस्थखबर को मिली जानकारी के अनुसार दैनिक जागरण मे बतोर पत्रकार कार्यरत चित्रांश संतोष श्रीवास्तव ने एमपी गोस्वामी को करारी शिकस्त दे दी है। संतोष को 59 और गोस्वामी को 30 मत मिले। कुल मतों की संख्या 92 थी। दो वोट नही पडे तथा एक मत अवैध रहा। जीत के बाद विजेता के समर्थकों ने जमकर अबीर गुलाल उडाया। एमपी गोस्वामी इससे पूर्व भी दो बार अध्यक्ष पद के चुनाव में शिकस्त खा चुके हैं। संतोष श्रीवास्तव जल्द ही वर्तमान अध्यक्ष नजीर मलिक से कार्यभार ग्रहण करेंगे”सोमवार को सूचना विभाग में सुबह नौ बजे से ही गहमा गहमी थी। मतदान के समय भी दोनो उम्मीदवारों के समर्थक अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे थे। एक गुट का दावा 65 फीसदी मत पर था तो दूसरे का 80 फीसदी पर। इन दावों प्रतिदावों के बीच मतदान दोपहर दो बजे तक जारी रहा। तीसरे पहर तीन बजे मतगणना प्रारम्भ हुई। आधा घंटे में गिनती पूरी हो गई और चुनाव अधिकारी सलमान आमिर व अरविंद झा ने अधिकृत तौर पर संतोष श्रीवास्तव को 29 मतों से विजयी घोषित किया। चुनाव अधिकारियों ने प्रमाण पत्र वितरण कर उनको बधाई भी दी।संतोष के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थक झूम उठे। नारेबाजी और अबीर गुलाल ने कलक्ट्रेट परिसर का माहौल बदल दिया। इसके बाद शहर में पत्रकारों का जुलूस निकला। संतोष श्रीवास्तव ने शहर के सम्भ्रांत लोगों से मिल कर उनका आर्शीवाद लिया। संतोष श्रीवास्तव की जीत पर तमाम पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है।कायस्थखबर को मिली जानकारी के मुताबिक़ इस चुनाव पर प्रशासन की नजरें भी टिकी थीं। अध्यक्ष पद को छोड़ सभी सीटों पर चुनाव निर्विरोध हो चुका था।इनपुट कपिलवस्तु पोस्ट से
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
