
‘जय जवान, जय किसान” का उनका अमर वाक्य हमेशा अमर रहेगा – संजीव सिन्हा
क्या किसी सम्मान न देने से किसी महान व्यक्ति की महानता कम हो जाती है़। महान व्यक्ति हमेशा महान ही रहेगा, किसी के द्वारा सम्मान देने या न देने से उसकी महानता की स्थिति में कोई अंतर नहीं पड़ताा। राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध, महावीर, गुरू नानक, स्वामी विवेकानंद जैसे आध्यात्मिक चरित्र हों या फिर सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लालबहादुर शास्त्री जैसे देशभक्त चरित्र। इन्होंने अपने कर्मों से समाज के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया और समाज को अच्छा बनने की प्रेरणा दी।तो फिर हम क्यों अपना समय एक अनावश्यक की चर्चा में लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने शास्त्री जी की उपेक्षा करके उन्हें अपमानित किया। शास्त्री जी ने अपने 18 माह के कार्यकाल में जो कुछ भी किया, वो बहुत सारे लोग पूरे जीवन काल में नहीं कर पाते। उनकी महानता किसी की पुष्पांजलि या श्रद्धांजलि की मोहताज नहीं है बल्कि ऐसा करके हम उनकी महानता का कद घटा रहे हैं। इस तरह की बहसों को बढ़ावा न देना ही शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ''जय जवान, जय किसान'' का उनका अमर वाक्य हमेशा अमर रहेगा।संजीव सिन्हा
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
