ऐसे ही कुछ विचारों के साथ पुरे मध्यप्रदेश की कायस्थ सभाओं को एक साथ पिरोने के लिए भोपाल से कायस्थ सांसद आलोक संजर और उनके दाहिने हाथ और छोटे भाई सामान वेद आशीष श्रीवास्तव ला रहे है " चाय चौपाल " जिसे राज्य सभा सांसद और कायस्थ शिरोमणि आर के सिन्हा के संगत और पंगत का २० -२० वर्जन भी कहा जा रहा हैकायस्थ खबर से बात करते हुए वेद आशीष श्रीवास्तव कहते है की हाँ ये कमोवेश श्री सिन्हा की पहल को आगे बढ़ाने का प्रयास ही है , बस हमने उसमे से डिनर को हटा कर चाय की चुस्कियो के साथ लोगो को जोड़ने का प्रयास किया है I समाज को जोड़ने की मंजिल सबकी एक है Iइसलिए इसे हम कायस्थ सभाओं का संगम और कायस्थ महापरिवार के मेल मिलाप का मिलन समारोह भी कह रहे है I वेद आशीष इसके स्थानीय स्तर को भी स्वीकारते हुए कहते है की वो इसे शहर के लेवल पर ही आयोजित कर रहे है ताकि इसे आगे जबलपुर , देवास जैसे शहरो मे भी आयोजित किया जा सके और वही के स्थानीय लोगो को उसमे लाया जा सके Iकार्य्रकम का आगाज़ आज शाम ५ बजे से भोपाल से सांसद आलोक संजर के सांसद निवास(बी-१९ ,७४ बंगला भोपाल) पर ही होगा Iइतना आसान नहीं है , जीवन का हर किरदार निभा पाना , एक चाय तो पीनी पड़ेगी , रिश्तो को समेटने के लिए अगर आप है भोपाल मे तो अवश्य आइये चाय चौपाल मे

।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
