.... इस परिपेक्ष्य में एक विद्वत संगोष्ठी भी आयोजित की गई . जिसमे देश विदेश के विद्वानों ने संस्कृत,एवं हिंदी में अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए .मन्त्रोचारण और शंखनाद के अभूतपूर्व संगम के साथ भगवान शिव की नगरी वाराणसी में देश के केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ जी का जब परिसर में आगमन हुआ तो तिलक लगा कर सम्पूर्ण भारतीय परंपरा के साथ उन्हें पारम्परिक वेशभूषा धारण किये हुए प्रकांड पंडितों और विद्वतजनों की टोली ने पूरे सत्कार के साथ मंच तक पंहुचाया .

चित्रांशी नमिता राकेश “महादेवी वर्मा ” सम्मान से विभूषित
वाराणसी I अखिल भारतीय विद्वत परिषद द्वारा चित्रांशी नमिता राकेश लप " महादेवी वर्मा " सम्मान से विभूषित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय गृह मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी के करकमलों से प्रदान किया गया। नमिता राकेश प्रसिद कवियत्री , मंच संचालक हैं और दिल्ली मे कार्यरत है.... इस अवसर पर मंच पर अनेक कुलपति , संस्कृत के विद्वान , विदुषी एवं देश विदेश के प्रकांड पंडित उपस्थित थे। इनमे डॉ जयंत कुमार दीघारंगी (अमेरिका), प्रोफेसर जर्गेन हैनेडर (जर्मनी ), प्रोफ़ेसर चन्द्र भूषण (जर्मनी ), श्री राधा मोहन नन्हकू (मॉरीशस), प्रो.रमेश चंद पंडा(कुलपति,उज्जैन),प्रो,हरे कृषण सत्यपति (कुलपति,तिरुपति),प्रो. प्रफुल्ल कुमार मिश्र (कुलपति,ओडिशा ),श्री सुधांशु पाण्डेय (सचिव, वाणिज्य,दिल्ली ),प्रो.जयशंकर लाल त्रिपाठी(राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं डॉ कामेश्वर उपाध्याय (राष्ट्रीय महासचिव्) ने मंच को एक पराकाष्ठा प्रदान की .
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
