गिरिडीह में मनाया गया डॉ राजेंद्र प्रसाद की 131जयंती पर संविधान निर्माता दिवस
गिरिडीह। श्री चित्रगुप्त महापरिवार समिति एवँ कायस्थ वृंद गिरिडीह के संयुक्त तत्ववधान में गुरुवार को चित्रांश भवन गिरिडीह में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 131वीं जयंती संविधान निर्माता दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर उपस्थित कायस्थों ने 3 दिसम्बर को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करने की मांग केंद्र सरकार से करने का प्रस्ताव पारित किया। इसके लिए पोस्टकार्ड अभियान चलने का भी निर्णय लिया। वन्ही संगोष्ठी के दौरान उपस्थित कायस्थों ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पुर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ कायस्थ कुलदेव श्री चित्रगुप्त भगवान का पूजन कर एवँ डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर गोपाल कृष्ण प्रसाद,ज्योतीन्द्र प्रसाद, कृष्ण नंदन प्रसाद आनंद मोहन प्रसाद ,धीरेन्द्र प्रसाद , शशिकांत सहाय आदि ने संयुक्त रूप से किया। वन्ही उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दिया। कार्यक्रम में श्रीमती रेणु वर्मा,रमेश कुमार सिन्हा ,अजय बक्सी, राजेश नंदन,सुमन कुमार सिन्हा, अजित कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, मुरारी सिन्हा,उत्तम कुमार सिन्हा,अजय कुमार , रंजन कुमार,पंचानन मुनि, मुनीश्वर कुमार मुनि,एस एस पी सिन्हा,राकेश कुमार सिन्हा नित्यानंद प्रसाद, रितेश चन्द्र, राजेश सिन्हा,ललन कुमार सिन्हा, कौशलेश कुमार सिन्हा,संजीव रंजन सिन्हा, त्रिपुरारी बक्सी समेत काफी लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
