गिरिडीह के कायस्थों ने फूंका कवि वेद प्रकाश, कुमार विश्वास और एबीपी न्यूज संचालक का पुतला
गिरिडीह। कायस्थों के आराध्य देव - कुल देव भगवान चित्रगुप्त का अपमान करने वाले उन्हें अपनी कविता के माध्यम से गाली देने वाले कवि वेद प्रकाश, उक्त कवि सम्मेलन का संचालन करने वाले नेता सह कवि कुमार विश्वास और उक्त कवि सम्मेलन का प्रसारण करने वाली न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ के संचालक का गिरिडीह के कायस्थ समाज द्वारा शुक्रवार को स्थानीय जेपी चौक पर पुतला दहन किया गया। विदित हो कि 24 मार्च को एबीपी न्यूज़ द्वारा कवि सम्मेलन का प्रसारण किया गया। जिसमे आपनी कविता पाठ के क्रम में कवि वेद प्रकाश ने भगवान् चित्रगुप्त को "कमबख्त" कह कर गाली दिया। जिसका गिरिडीह के कायस्थों ने भ्रत्सना करते हुए यह पुतला दहन का कार्यक्रम किया।इसके पुर्व जिले के कायस्थों ने बरमसिया स्थित नरेंद्र सिन्हा छोटन के आवास पर एक बैठक किया जिसमे यह निर्णय लिया गया कि कवि वेद प्रकाश के साथ कार्यक्रम का संचालन कर रहे नेता सह कवि कुमार विश्वास और कार्यक्रम का प्रसारण करने वाली न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ के संचालक के विरुद्ध गिरिडीह में एक प्राथमिकी भी दर्ज़ करायी जायेगी। ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्था कायस्थों के अराध्य देव- कुल देव भगवान् चित्रगुप्त के खिलाफ अनर्गल ब्यान बाजी करने के पुर्व सौ बार सोंचने पर विवश हो।आज की बैठक व पुतला दहन कार्यक्रम में त्रिपुरारी प्रसाद बक्शी, संजीव रंजन सिन्हा,आर के सिन्हा, नरेंद्र सिन्हा छोटन, विनय बक्शी, कुमार राकेश, राजेश सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, संजीत वर्मा, मुनमुन सिन्हा,पुष्कर सिन्हा,अमर कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा व राजेश कुमार के अलावे कायस्थवृंद, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवँ श्री चित्रगुप्त महापरिवार समिति, गिरिडीह से जुड़े लोग उपस्थित थे।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

ईस्ट बसुरिया ओ.पी अन्तर्गत
बहुत गलत हो रहा है