
अमिताभ बच्चन बनेंगे अगले राष्ट्रपति, मोदी करेंगे नॉमिनेट
कायस्थखबर डेस्क I शत्रुघ्न सिन्हा के बाद राष्ट्रपति पद के लिए अमिताभ बच्चन का नाम बताने वाले दुसरे नेता का नाम अमर सिंह हैं जी हाँ यूपी के कद्दावर नेता अमर सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है पीएम नरेंद्र मोदी बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम भारत के अगले राष्ट्रपति के लिए बढ़ाने वाले हैं।न्यूज चैनल (जी न्यूज) से एक विशेष बातचीत में अमर सिंह ने ये दावा किया है। अमर ने ये भी कहा कि उन्होंने मोदी से अमिताभ बच्चन को मिलवाया था। अमर सिंह ने अमिताभ को नरेंद्र मोदी से मिलवाने का श्रेय भी लिया , उन्होंने कहा, "वो मैं हूं जिसने अमिताभ बच्चन को 'पा' मूवी के सिलसिले में नरेंद्र मोदी से मिलवाया था, तब वो गुजरात के सीएम थे। मोदी-बच्चन की मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी ने अमिताभ बच्चन से गुजरात का ब्रांड अम्बेसडर बनने को कहा था।"हालांकि कायस्थखबर अमर सिंह के दावो को लेकर कोई दावा नहीं करता है लेकिन अगर किसी भी राजनैतिक परिस्थिति में कायस्थ परिवार के इस सितारे को ऐसा कोई मौका मिलता है तो ये पुरे कायस्थ समाज के लिए गौरव की बात होगी
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

स्वागत योग्य कदम हैं … अभिताभ बच्चन जी राष्ट्रपति की योग्यता रखते हैं …