कानपुर मेंदेर रात बैंक के काम से लौट रहे नवीन श्रीवास्तव की दुर्घटना में निधन
यूपी के कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के हमीरपुर सागर राजमार्ग पर अनियंत्रित कंटेनर व मारुती वैन में जबरदस्त टक्कर होने से एसबीआई के सात कर्मचारी व वैन ड्राइवर समेत आठ लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दो घंटे के बचाव कार्य के बाद क्रेन से कंटेनर हटवाने के बाद फंसे हुए शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मारुती वैन कंटेनर के नीचे दब गई थी, जिसकी वजह से बचाव कार्य में काफी समय लग गया।इन लोगो में कानपुर के नवीन श्रीवास्तव भी एक थे जिनकी सडक दुर्घटना में निधन हो गया है कंटेनर कानपुर की तरफ से जा रहा था और एसबीआई के कर्मचारी वैन से घाटमपुर की तरफ से लौट रहे थे। रात एक बजे के करीब बिनगवा गांव के पास ही कंटेनर व वैन में जोरदार टक्कर हो गई और वैन हाइवे के किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद वैन के ऊपर कंटेनर गिर गया। हाइवे में सन्नाटा होने के कारण लोगों की चीख पुकार सुन वहां से गुजर रहे वाहन सवारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस क्रेन बुलाकर कंटेनर को हटवाती तब तक वैन में बैठे सभी यात्रियों की मौत हो चुकी थी।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
