एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहबाद में डॉक्टर को किया सस्पेंड, पैसे लेकर ऑपरेशन करने का आरोप
कायस्थ खबर डेस्क I यूपी में नयी सरकार बन्ने के बाद जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने नायक अवतार में नजर आ रहे है वही अब उनके मंत्री भी पीछे नहीं दिख रहे है I कायस्थ रत्न और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अपने गृह नगर पहुंचने के दूसरे दिन ही पैसे लेकर ऑपरेशन करने के आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। इस दौरान उन्होंने जिला महिला चिकित्सा अस्पताल में औचक निरीक्षण कर डॉक्टर्स को काम में लापरवाही के लिए फटकार भी लगाई। साथ ही अस्पताल के सभी कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी और कर्तव्य परायणता के साथ नौकरी करने की हिदायत दी।मीडिया में आई खबरो के मुताबिक़ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह शनिवार की दोपहर अधिकारियों की बैठक लेने के बाद अचानक जिला महिला चिकित्सालय का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स से मुलाकात कर उनके काम की पद्धति के बारे में जानकारी दी। मरीजों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों से भी मुलाकात की। मरीज और डॉक्टर्स से मुलाकात कर बाहर निकल रहे थे। इसी बीच विवेक कुमार जायसवाल नाम के एक युवक ने मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से लिखित शिकायत कर दी।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
