
ए०के०श्रीवास्तव के बाद “कायस्थवृन्द” के धीरेन्द्र श्रीवास्तव भी आये डा आशीष पारिया के साथ
कायस्थ खबर ब्यूरो इलाहाबाद 12 जुलाई। "जब जब कायस्थ समाज के लोगों पर अन्य समाज के लोगो द्वारा साजिशन प्रहार किया जायेगा "कायस्थवृन्द" पूरी सुदृढ़ता से अपने विशाल परिवार के एक-एक सदस्य के साथ खड़ा होगा।," एक झूठे प्रकरण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पारिया गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पारिया को फँसाने का प्रयास करने की कटु शब्दो में निन्दा करते हुये "कायस्थवृन्द" के मुख्य समन्यवयक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने एक कायस्थ खबर को भेजी प्रेस रिलीज में कहा कि "कायस्थवृन्द" का पुरजोर समर्थन श्री पारिया के साथ रहेगा।धीरेन्द्र ने अभाकाम के एक अन्य गुट (श्रीवास्तव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए०के०श्रीवास्तव द्वारा तत्सम्बन्धी प्रकरण में आशीष पारिया के साथ खड़े होने का स्वागत करते हुये उनके इस कदम को कायस्थ एकता व बिकास के प्रयास की दिशा में सकारात्मक बताया और इसे "कायस्थवृन्द" की अवधारणाओ के सर्वथा अनुकूल बताया।मुख्य समन्वयक ने निहित स्वार्थो के कारण सोशलमीडिया पर इस प्रकरण में आशीष पारिया के बिरूद्ध अनावश्यक प्रलाप करने वाले कतिपय पत्थरबाजो की कड़ी भर्त्सना करते हुये परामर्श दिया कि उन्हें शेष समाज के लोगो से सीखना चाहिये जो परस्पर भले ही लड़ते रहते हो पर गैरजात से प्रकरण होने में संघठित होकर स्वजात के साथ सुदढ़ता से खडे हो जाते है।"कायस्थवृन्द" के मुख्य समन्वयक ने सभी से मतभेद व मनभेद भुलाकर आशीष पारिया का साथ देने की अपील की ।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
