
राकेश मंजुल हिन्दुस्तान समाचार के सभी संपादकीय कार्यों से निवृत, संस्थान में रेडियो एवं दूरदर्शन सेवा देखेगे, रत्ना सिन्हा महाप्रबंधक होंगी
कायस्थ खबर डेस्क I हिन्दुस्तान समाचार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सह प्रधान संपादक राकेश मंजुल को सभी संपादकीय कार्यों से निवृत कर दिया गया है। अब वे संस्थान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (रेडियो एवं दूरदर्शन सेवा) का स्वतंत्र प्रभार संभालेंगे। उनके कार्य में सहायक उपाध्यक्ष (विपणन) विशाल सिन्हा सहयोग करेंगे। राकेश मंजुल की जगह पाक्षिक पत्र ‘यथावत’ के संपादक पद्मश्री राम बहादुर राय को हिन्दुस्थान समाचार समूह का प्रधान संपादक बनाया गया हैराम बहादुर राय तात्कालिक प्रभाव से हिन्दुस्थान समाचार वायर सेवा, यथावत पाक्षिक, युगवार्ता साप्ताहिक, नवोत्थान मासिक, नवोत्थान बांग्ला और हिंदुस्थान समाचार वार्षिकी के संपादन कार्य की देखरेख और नियंत्रण करेंगे। उक्त निर्णय हिन्दुस्थान समाचार के निदेशक मंडल की मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक के दौरान लिया गया है। इस बैठक में महाप्रबंधक मानव संसाधन अशोक प्रसाद के दायित्व में वृद्धि करते हुए उन्हें हिंदुस्थान समाचार मल्टी स्टेट को आॅपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का पदेन सचिव नियुक्त किया गया है। महा प्रबंधक (वित्त) सीबी प्रसाद को हिंदुस्थान समाचार मल्टी स्टेट को आॅपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का कोषाध्यक्ष और महाप्रबंधक, प्रशासन एवं कर्मचारी कल्याण श्रीमती रत्ना सिन्हा को महाप्रबंधक समन्वय का दायित्व सौंपा गया है। हिंदुस्थान समाचार के चेयरमैन रवींद्र किशोर सिन्हा ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
