
बधाई : अब विश्न रेकॉर्डधारी पर्वतारोही चित्रांशी अरुणिमा सिन्हा पर भी बनेगी बायोपिक
मिल्खा सिंह, मैरी कॉम, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्मों की फेहरिस्त में हॉकी खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा का नाम भी जुड़ने जा रहा है, जिन्होंने अपने बुलंद हौसले और कृत्रिम पैर के सहारे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। अरुणिमा एक दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा बैठी थीं। उनके संघर्षमय जीवन पर डीएआर मोशन पिक्चर फिल्म बनाने जा रहा है, जिसके अनुबंध पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक की उपस्थिति में राजभवन में पर्वतारोही पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा और फिल्म निर्माता एवं डीएआर मोशन पिक्चर के प्रमुख विवेक रंगाचार्यी ने हस्ताक्षर किए।पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वह फिल्म से मिलने वाली रॉयल्टी को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास के लिए समर्पित करेंगी। फिल्म 'अरुणिमा' दिसंबर 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगी।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
