
चौपाल चर्चा : इलाहाबाद में कायस्थों की दिशा और दशा आपसी बिखराव के आखरी दौर में
कायस्थ खबर डेस्क I इलाहबाद में मेयर का चुनाव भी कायस्थों के लिए कोई ख़ुशी नहीं लेकर आया है I कहने को तो यहाँ ३ कायस्थ प्रत्याशी है जिनमे अभिनव श्रीवास्तव और सचिन श्रीवास्तव निर्दलीय लढ़ रहे है वही सलिल श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी से चुनाव लढ़ रहे है ऐसे कायस्थों के धुरंधर कहे जाने वाले प्र्याशियो डा के पी श्रीवास्तव , डा सुशिल सिन्हा के बीजेपी में समर्पण को देख कायस्थ समाज हैरान है Iगौरतलब है की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने तो डा सुशिल सिन्हा की दावेदारी को लेकर अपना समर्थन भी दे दिया था I लेकिन जिस तरह से बीजेपी ने इलाहबाद में कायस्थों की उम्मीदों और भरोसे को दरकिनार करके अभिलाषा मिश्रा नंदी को टिकट दिया उसने कायस्थों को उनके ही गढ़ में एक तरह से चुनाती दे दी है Iकायस्थों के दुःख का एक और कारण भी है की अभिलाषा नंदी के लिए जहाँ डा के पी श्रीवास्तव प्र्तावक बने है वही नाम डिक्लेयर होने के आधे घंटे में ही प्रत्याशी पद के अभिलाषी डा सुशिल सिन्हा का घुटने टेकना भी कायस्थों को दर्द दे गया है I अपने कायस्थ नेताओं की दुर्दशा को देख कर सके मन में एक ही सवाल है की जब ये नेता अपनी बात तक बीजेपी में नहीं रख सकते है तो समाज की क्या बात कहेगे Iयही स्थिति कमोबेश आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सलिल श्रीवास्तव को लेकर भी कायस्थों के मन में है I कायस्थ खबर को मिली जानकारी के अनुसार कायस्थों के किसी भी सामाजिक नेताओं से अभी तक सलिल ने कोई रूचि नहीं दिखाई है I इस बात की घोषणा कल सोशल मीडिया पर इलाहाबाद से कायस्थ वृन्द के नवनीत ने एक पत्र में कही उन्होंने salil और सचिन दोनों पर ही कायस्थ एकता को लेकर बुलाई गयी मीटिंग में ना आने के आरोप लगाए और कायस्थ वृन्द समेत कई संगठनो का समर्थन अभिनव श्रीवास्तव को देने की घोषणा की I ऐसे में सलिल क्या आम आदमी पर्त्य्के भरोसे चुनाव जीत पायेंगे ये कहना मुश्किल है Iआसना तो कायस्थ वृन्द के समर्थन से खुश हुए अभिनव श्रीवास्तव के लिए भी कुछ नहीं है I कायस्थ खबर को मिली जानकारी के अनुसार कायस्थ समाज के १० से १५ हजार वोट अभिनव को मिल भी जाए तो बाकी वोट्स अभिनव कैसे पायेंगे ये बड़ा सवाल रहेगा लेकिन बीजेपी द्वारा कायस्थों को जिस तरह से दरकिनार किया गया है उसके परिणाम में कायस्थ अभिनव को भी वोट दे दे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

Dear sir. I am Sachin srivastava Allahabad mayor candidate. 9335789084