
सुनहरे पल : कानपुर में विशाल कायस्थ सामूहिक विवाह चित्रगुप्त धर्मशाला में संपन्न
कायस्थ खबर डेस्क , कानपुर/प्रेस रिलीज I कायस्थ सामूहिक विवाह का आयोजन गोविन्द नगर की चित्रगुप्त धर्मशाला में हुआ। इस बार 22 कन्याओ का विवाह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बारात गोविन्द नगर के श्री मुनि इंटर कालेज से घोड़ी बैंड बाजे के साथ नाचते गाते विवाह संस्कार स्थल चित्रगुप्त धर्मशाला पहुची। बारात अगवानी के साथ एक साथ 22 कन्याओ का जयमाल, डांडिया डांस व आशीर्वाद समारोह में कानपुर के कायस्थ समाज के सैकड़ो गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।सभी ने पूरे तन मन धन से सहयोग किया। सामूहिक विवाह मेगा इवेंट के रूप में राजस्थानी थीम से मनाया गया। पूरा पंडाल राजस्थानी चुनरियों सहित अनेक कलाकृतियों से रंग महल की भांति सजा हुआ था। कार्यक्रम के संयोजक डॉ यू सी श्रीवास्तव, अध्यक्ष लल्लन श्रीवास्तव, महामंत्री राजीव श्रीवास्तव, कोषध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, लेखा कार महेंद्र निगम मीडिया प्रभारी प्रदीप निगम समेत युवा कायस्थ महासभा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमे डॉ हेमन्त, पवन सक्सेना श्रीवास्तव, हेमेंद्र निगम मोहित सक्सेना, दिनेश निगम आदि रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतीश निगम आदि ने आशीर्वाद दिया। नव वर वधुओ को शभाषीष के साथ घर गृहस्थी का जरूरी सामान दिया गया। जिसमें पलंग, बिस्तर, कपड़े व बर्तन उपहार स्वरूप दिए गए।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,








दाम्पत्य डोर से बंधे सभी कायस्थ जोड़ो को सामूहिक शुभकामनाओं के साथ उनके सफल, सुखद, स्वस्थ्य व उज्ज्वल दाम्पत्य भविष्य की कामना भगवान चित्रगुप्त से करते हैं।
??????