
पटना में चित्रगुप्त समाज के अध्यक्ष अजय वर्मा पर जानलेवा हमला, गले में मारी गोलियां
कायस्थ खबर डेस्क I चित्रगुप्त समाज के अध्यक्ष अजय वर्मा को अपराधियों ने राजधानी पटना में गोली मार दी है. अजय वर्मा को गुलबीघाट इलाके में गोली मारी गयी है.इ टीवी बिहार के अनुसार दो बाइक पर सवार चार लड़कों ने अजय वर्मा को गोली मारकर फरार हो गए. एक गोली गर्दन में लगी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.गंभीर हालत में पहले उन्हे पीएमसीएच भेजा गया जहां से बेहतर इलाज के मकसद से परिजन उन्हें निजी हॉस्पिटल ले गये हैं.चित्रगुप्त समाज के अध्यक्ष अजय वर्मा कई साल पहले अपराध की दुनियां में काफी बड़ा नाम था और गैंगवार में उन पर अपने कई प्रतिद्धंद्धी गुट के अपराधियों पर सफाया करने का आरोप है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है और एसएसपी मनू महाराज भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये.इनपुट : इ टीवी बिहार
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

Patna,bihar