
राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के नाम का दुरुपयोग नहीं करने को वी पी श्रीवास्तव को मिलेगा कानूनी नोटिस – दिवाकर सिन्हा
कायस्थ खबर डेस्क I गाजियाबाद में रहकर खुद को राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच का सर्वेसर्वा बताने वाले वी पी श्रीवास्तव को कानूनी नोटिस देकर राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के नाम का दुरुपयोग नहीं करने के लिए कहा जाएगा कायस्थ खबर को भेजी प्रेस रिलीज में दिवाकर सिन्हा ने बताया की राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक अरूण कुमार वर्मा जी जो पटना मै रहते है। उन्होंने आज टेलीफोन पर कहा कि वो मेरे द्वारा बनाए गए मंच के साथ है।और उन्होंने बताया कि बिहार में मैंने संघठन का विस्तार किया था और आज उन्हीं लोगों को मंच में पद का लोभ देकर वी पी श्रीवास्तव पदाधिकारी बार बार मनोनीत किया जा रहा है।और ऐसे लोगो को रोकने की आवश्यकता है।बहुत जल्द बिहार में एक साम्मेलन का आयोजन होगा उसमें अरुण कुमार वर्मा भी शामिल होंगे। और उन्होंने कहा राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच मुख्यालय दिल्ली पूरी तरह से फ्रॉड संस्था है।इस संस्था को मैंने और दिवाकर सिन्हा ने तन मन और धन से सींचा है। पर कुछ लोगो ने इसे पॉकेट की संस्था बनाकर मंदिर के नाम पर ,मनोनयन के नाम पर और पत्रिका और अन्य चीजो के नाम पर पैसे की उगाही कर रहे है।बहुत जल्द वी पी श्रीवास्तव को कानूनी नोटिस देकर मंच के नाम का दुरुपयोग नहीं करने के लिए कहा जाएगा।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
