रोहतक ABKM में वितीय अनिमित्ताओ के आरोप में डा हर्ष कुलश्रेष्ठ को अध्यक्ष पद से हटाया, मोनिका बनी कार्यवाहक अध्यक्ष
कायस्थ खबर डेस्क I ABKM रोहतक इकाई को भंग कर दिया गया है I साथ ही इसके अध्यक्ष डा हर्ष कुलश्रेष्ठ को भी पद से हटा दिया गया है I कायस्थ खबर को भेजी प्रेस रिलीज के मुताबिक़ रोहतक जिला इकाई के अध्यक्ष डा हर्ष कुलश्रेष्ठ द्वारा वर्ष 2015-16 व 2016-17 का वित्तीय ब्योरा प्रस्तुत किया गया। जिसका ऑडिट श्री वीके निगम रिटायर्ड प्रिंसिपल द्वारा किया गया। ऑडिट रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताएं व फंड को व्यक्तिगत लाभ के लिए दुरुपयोग होना पाया गया ।इसके अतिरिक्त श्री हर्ष कुलश्रेष्ठ जिला अध्यक्ष इकाई के सदस्यों में फुट डालने अनुशासनहीनता व संगठन के विरूद्ध गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई है। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय अनियमितताएं के लिए कानूनी कार्यवाही की जाएगी तथा आइंदा किसी प्रकार का चंदा फंड इकट्ठा नहीं किया जाएगा। जिला इकाई का कार्य सुचारु रुप से चलाने के लिए श्रीमती मोनिका भटनागर को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
