
शत्रुघ्न सिन्हा आज नॉएडा में , शाम ४ बजे करेंगे AAP रैली को संबोधित
कायस्थ खबर डेस्क I लाखो दिलो की धड़कन , कायस्थ शिरोमणि , शाट गन शत्रुघ्न सिन्हा आज नॉएडा आ रहे है I कायस्थ समाज इस अवसर पर उनका स्वागत करेगा I आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी संजीव निगम ने कायस्थ खबर को बताया की नॉएडा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की पदयात्रा का समापन नॉएडा में आज हो रहा है I जिसके लिए नॉएडा सेक्टर ४६ में एक बड़ी सभा भी की जायेगी I इसी रैली में कायस्थ समाज के बड़े सितारे शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी भाग लेंगे IAAP प्रवक्ता संजीव निगम की मानें तो राज्यसभा सदस्य संजय सिंह गाजियाबाद की ओर से पद यात्रा करते हुए नोएडा में मॉडल टाउन गोल चक्कर सेक्टर-62 में शनिवार 12:30 बजे प्रवेश करेंगे।रैली के चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष केपी सिंह, जिला प्रभारी सीएम चौहान, दिल्ली के विधायक नरेश बाल्यान, नोएडा अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने निरीक्षण किया।संजीव निगम ने नॉएडा के कायस्थों से अपील करते हुए कहा की शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में आज ज्यादा से ज्यादा लोग रैली में पहुंचे ताकि आम आदमी पार्टी में भी सन्देश जाए की कायस्थ समाज एक पढ़ा लिखा जागरूक समाज है और भारत के उज्जवल भविष्य के धार्मिक राजनीती करने वालो के जगह समाज के उत्थान करने वालो के साथ है
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
