देवरिया कायस्थखबर संवाददाता 25 फरवरी। कायस्थ विकास परिषद की ओर से चित्रगुप्त मंदिर परिसर में रविवार को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और राजनैतिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य राजीव सिन्हा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हम संगठित नहीं होंगे और अपनी ताकत का एहसास नहीं कराएंगे, तब तक कोई पार्टी स्थान नहीं देगी। इसलिए कायस्थ विकास परिषद ने लोगों को एकजुट करने के लिए अभियान चलाया है। सभी जिलों में कार्यक्रम किया जा रहा है। राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के उत्थान के लिए अन्य लोगों का साथ जोड़ने का काम करें। राष्ट्रीय महासचिव पंकज भैया ने कहा कि संगठन दूसरे प्रांतों में मजबूत किया जा रहा है। संरक्षक अनूप लाल श्रीवास्तव ने कहा कि एकजुट होकर हमें काम करना होगा। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव और संचालन डॉ. भावना सिन्हा ने किया। रूपम श्रीवास्तव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक वर्मा, लखनऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सक्सेना, गाजियाबाद, प्रदेश संगठन सचिव कायस्थ दीपक कुमार श्रीवास्तव, लखनऊ, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बसंत लाल श्रीवास्तव, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त प्रोफेसर सच्चिदानंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, महिला जिला नगर अध्यक्ष डॉ. भावना सिन्हा, के0 वी0 कुंवर, जितेंद्र श्रीवास्तव, हरिशंकर, अश्वनी, ओमप्रकाश, सुरेंद्रलाल, बृजेशलाल, प्रेमलता आदि रहे।
आप की राय
आप की राय