कायस्थ वृंद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक संपन्न
कायस्थ वृंद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक आज दि.12-7-15 को होटल मंदिरम इलाहाबाद मे 1100 बजे कायस्थ पौधारोपड के साथ श्री सुशील सिन्हा - संयोजक एनकेएसी इलाहाबाद की अध्यक्षता एवं श्री दीपक श्रीवास्तव के संचालकत्व मे शुरु हुयी।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मिर्जापुर से प्रख्यात चिकित्सकगण श्री डी.एल.श्रीवास्तव एवं श्री अरविंद श्रीवास्तव-राष्ट्रीय संयोजक कायस्थ वृंद तथा श्रीमती किरण श्रीवास्तव, इलाबाद से श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव-समन्वयक कायस्थ वृंद, श्रीमती रतन श्रीवास्तव अध्यक्ष कमला प्रसाद सोसायटी, श्री गोविंद खरे-अध्यक्ष जय चित्रांश कल्याण समिति, श्री दीपक श्रीवास्तव, लखनऊ से श्री संजीव सिन्हा-सदस्य संचालन मंडल कायस्थ वृंद व कायस्थ पंकज भैया, फैजाबाद से श्री बृजेश श्रीवास्तव, डा. अरविंद श्रीवास्तव व कमल श्रीवास्तव, गाजियाबाद से श्रीमती कविता सक्सेना, दिल्ली से श्रीमती माधवी देवा कुलश्रेष्ठ व श्री संजय कुमार, गिरीडीह झारखंड से श्री टी.पी.बक्सी, श्री शिवेन्द्र सिन्हा व श्री संजीव रंजन सिन्हा , रामगढ कैंट से श्री जयप्रकाश सिन्हा, भोपाल म.प्र. से श्री करण सक्सेना सहित बहुत सारे लीडर्स उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन व भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन के पश्चात संचालक श्री दीपक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम प्रारंभ किया।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार निर्धारित 4 लक्ष्यो
1. कायस्त एकता
2. स्व रोजगार
3. दहेज प्रथा का उन्मूलन
4. महिला सशक्तिकरण
पर चर्चा करते हुए सभी लीडर्स कायस्थ वृंद के दृष्टिकोण से सहमत हुए तथा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनका विवरण 1-2 दिन मे प्रस्तुत किया जायेगा।
सभी लीडर्स मे आपसी तालमेल से कायस्थ एकता की संभावना और प्रबल हुयी। प्रत्येक लीडर द्वारा एकदूसरे का पूरा सहयोग करने का निर्णय भी लिया गया।
मुख्य अतिथि श्री टी.पी. सिंह पूर्व अध्यक्ष के.पी.ट्रस्ट व कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. सुशील सिन्हा के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
