गोरखपुर मे भगवान चित्रगुप्त मंदिर का स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन : शोभा यात्रा समेत हुए कई कार्यक्रम
गोरखपुर। इनपुट विद अमर उजाला । गोरखपुर मे भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित हुआ। जिसमे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अंतररास्ट्रीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सांसद रवींद्र कुमार सिन्हा और कार्यकारी अध्यक्ष रवि नंदन सहाय मुख्य अतिथि के तोर पर शामिल हुए I बतौर मुख्य अतिथि सांसद रवींद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि चित्रांश न केवल सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक धरोहर हैं अपितु राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय परिधि में एक अमूृल्य निधि हैं। जिसके संपूर्ण प्रयास के बिना राष्ट्रीय आवश्यकताएं पूरी ही नहीं हो सकतीं। गिरते राजनैतिक स्तर एवं विषम परिस्थितियों में समाज को पुन: आगे आकर एक जुटता लानी होगी।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की स्तुति एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। चित्रगुप्त मंदिर से एक शोभा यात्रा निकाली गई जो गाजे बाजे के साथ बैंक रोड, विजय चौराहा, गोलघर, जिला परिषद रोड होते हुए गोरखपुर क्लब पहुंची। शोभा यात्रा के माध्यम से स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कई मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। अजय श्रीवास्तव, रवि नंदन सहाय, निर्मल शंकर, हृदय नारायण श्रीवास्तव , मीरा निगम, अरुण चंद सिन्हा, रीबू श्रीवास्तव, वैद राजीव सिन्हा , अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ.केकेसी, चंद्रप्रकाश आदि उपस्थित थे।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
