
लोकनायक जय प्रकाश नारायण एक व्यक्ति नहीं विचारधारा है।
इलाहबाद । कायस्थखबर व्यूरो । लोकनायक जय प्रकाश नारायण की ११३ वीं जयंती व् महानायक अमिताभ बच्चन के ७३ वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कायस्थ वृन्द के मुख्य समन्वयक श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा की राजनीतिज्ञ व् सरकारों द्वारा पहले कायस्थ समाज उसके बाद कायस्थ महापुरुषों की साजिशन उपेक्षा की गयी जिसपर कायस्थ बंधुओ को रोष जाताना जताना चाहिए तथा अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए कायस्थ समाज को आगे आना चाहिए।स्नेह की तरफ से प्रतिभाग करते हुए दीपक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का उद्घाटन उदबोधन देते हुए बताया की जे-पी एक व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम है। उन्होंने कहा की जे-पी सिर्फ राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता थे जिसमे समाजवाद जीता था। इसके पूर्व दीपक ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का अभिनन्दन,बंदन व् नमन किया।कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं में अनुराधा सक्सेना ,धीरेन्द्र नाथ,निशांत सक्सेना,ठाकुर सुरेन्द्र सिंह,पवन श्रीवास्तव,गोविन्द खरे आदि रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन सुप्रसिद्ध कवि व् साहित्यकार्य श्लेष गौतम ने तथा आभार ज्ञापन मृदुल ने किया।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
