
लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर देश भर मे कायस्थों ने दी श्रधान्जली , आर के सिन्हा ने उनकी मौत की जांच की मांग
लाल बहादुर शास्त्री जी की 111 वी जयंती पर आज देश भर से कायस्थ समाज समेत सर्व समाज के द्वारा उनको याद किया गया । इस अवसर पर रोहतक , बरेली , भोपाल , आगरा, दिल्ली लखनऊ समेत सभी शहरो मे उनको श्रधा सुमन अर्पित किये गये ।कल विजयघाट स्थित उनकी समाधि पर सुबह उनके परिवार ने अपनी श्रधासुमन अर्पित किये । परवार से इस अवसर पर उनके बेटे श्री सुनील शास्त्री , श्री अनिल शास्त्री , पुत्रवधू श्री मति नीरा शास्त्री , पौत्र श्री विभाकर शास्त्री , श्री आदर्श शास्त्री और श्री समीप समीप शास्त्री समेत अनेक लोग उपस्थित थे । उसके बाद चित्रगुप्त सभा करावल नगर के अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास्तव ने भी समाधि पर सर झुकाया ।दिल्ली से मिली खबरों के अनुसार राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा ने एस आई एस प्रांगन मे आयोजित कार्यक्रम मे बोलते हुए स्व लालबहादुर शास्त्री की म्रत्यु की रहस्यमय परिस्थतियो की जांच की मांग की ।भोपाल से मिली खबरों के अनुसार सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था ने मनाई भारत के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 111 वीं जयंती भोपाल सांसद श्री आलोक संजर, विधायक विश्वास सारंग सहित कई संस्था के कायस्थ बंधु उपस्थित थे।इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जनपद आगरा द्वारा एक स्वेच्छिक रक्तदान शिविर शुक्रवार मानव सेवा चेरीटेबल ब्लड बैंक मदिया कटरा पेट्रोल पंप के पास आगरा पर आयोजित किया गया।गाजीपुर मे अखिल भारतीय महासभा ने लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रधा सुमन अर्पित किये और एक गोष्ठी का आयोजन किया , बरेली मे इस अवसर पर शास्त्री जी प्रतिमा का अनावरण किया गया । लखनऊ मे श्री मनोज श्रीवास्तव ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर फुलमालाये अप्रीत की ।रोहतक मे इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थमहासभा ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया जिसमे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दिल्ली एन सी आर के संरक्षक श्री ए सी भटनागर और भारतीय कार्य्यस्थ सेना के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुल्श्रेस्ठ ने शिरकत की, कार्यक्रम की अध्यक्षता डा हर्ष कुलश्रेष्ठ ने की ।पढ़े : शास्त्री जी की 111 वी जयंती पर शाम ए ग़ज़ल का आयोजनशाम को शास्त्री जी के सरकारी आवास पर शामे ए ग़ज़ल का आयोजन किया गया श्री लालकिशन आडवाणी , श्री शिवराज पाटिल , डा हर्षवर्धन, सुश्री प्रतिभा आडवाणी जैसी कई हस्तियाँ शामिल थी ।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
