
देश भर मे कायस्थों ने मनाया कलम दवात पूजा, भगवान् चित्रगुप्त से माँगा सुख सम्रद्धि और व्यापार
आज भैया दूज का दिन है साथ ही भगवान् चित्रगुप्त की भी पूजा कलम दवात के साथ की जाती है I आज के दिन मान्यता है की भगवान् चित्रगुप्त ने भगवान् ब्रह्मा के आदेश पर स्रष्टि के मनुष्यों के लेखा जोखा का कार्यभार संभाला था I इसीलिए आज के दिन भगवान् चित्रगुप्त के मंदिरों मे कलम दवात पूजा का बहुत महत्त्व है I कहते है आज के दिन किये गये पूजा से भगवान् चित्रगुप्त प्रसन्न होते हैं और साधक को धन्य धान्य से सम्पूर्ण कर देते हैं Iदेश भर से आज भगवान् चित्रगुप्त की पूजा के समाचार मिल रहे है I भगवान् चित्रगुप्त के वंशज होने के कारण कायस्थ समाज मे इस त्यौहार के प्रति अधिक आकर्षण रहता है I बिहार मे बीजेपी के राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा ने कायस्थ खबर को बताया की उन्हें आज लगभग पटना मे ५० कार्यक्रमों मे जाना है I उन्होंने गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ में दीघा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक संजीव चौरसिया और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गंगा बाबू भी मौजूद थे बिहार से ही भोला श्रीवास्तव ने भी कलम दवात पूजा मनाने की जानकारी भेजी है Iबिहार मे आदि मंदिर पटना से कुमार अनुपम और प्रशांत सिन्हा के संयोजन मे कलम दवात पूजन किया गया है I गौरतलब है की आदि मंदिर पटना मे भगवान् चित्रगुप्त की हजार साल पुरानी मूर्ति स्थापित है जिसे मुद्राराक्षस ने स्थापित किया था I २००६ मे इसका पुनर्स्थापन राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा के प्रयासों से हुआ था Iउत्तर प्रदेश के बरेली , इलाहबाद , लखनऊ, आगरा, नॉएडा से भी कलम दवात पूजा को मनाने के समाचार मिल रहे है I इलाहबाद से भी कायस्थ चिन्तक धीरेन्द्र श्रीवास्तव , लखनऊ से पंकज भैया के भगवान् चित्रगुप्त की पूजा समारोह मनाने के समाचार हैं I लखनऊ से कायस्थ फाउन्देशन द्वारा सामूहिक कलम दवात पूजां किया जा रहा है I आगरा मे भारतीय कार्यर्स्थ सेना के सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ द्वारा कलम दवात पूजन का आयोजन किया गया है I वाराणसी मे आज चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा डी.एल.डब्ल्यू . शिव-काली-हनुमान मंदिर प्रांगण में स्थापित हुई।नॉएडा के राजन श्रीवास्तव ने भी सेक्टर ५५ मे भगवान् चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की हैं I नॉएडा मे ही कायस्थ खबर के आफिस मे भी भगवान् चित्रगुप्त की पूजा की गयी I ग्रेटर नॉएडा से भी भगवान् चित्रगुप्त की पूजा समारोह के समाचार मिले हैं I ग्रेटर नॉएडा मे नितीश श्रीवास्तव , संजय श्रीवास्तव और शैलेन्द्र श्रीवास्तव के संयोजन मे कलम दवात पूजन और समारोह किया गया Iमध्य प्रदेश के भोपाल मे सांसद आलोक संजर और सार्वप्रदेशिक संस्था के वेद आशीष जी ने भी भगवान् चित्रगुप्त के पूजन कार्यक्रम की जानकारी दी है I जबल पुर मे डा आदर्श श्रीवास्तव ने भी कलम दवात पूजन किये जाने की जानकारी कायस्थ खबर को भेजी है I जबलपुर के समस्त कायस्थ सभाओं द्वारा चित्रगुप्त शोभायात्रा निकाली गई I चित्रगुप्त फूटाताल मंदिर, चित्रगुप्त प्रेम मंदिर, विजय नगर, आधारताल में श्री चित्रगुप्त जी की महाआरती और दर्शन किये गये, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरुस्कार वितरण, आदि कार्यक्रम हुये | उज्जैन मे ११०० दीपो के साथ भगवान् चित्रगुप्त की पूजा आरती की गयी है Iराजधानी दिल्ली के यमुना विहार मे तथा रोहणी मे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भी सामूहिक कलम दवात पूजन किया I जिसमे राकेश श्रीवास्तव , ए सी भटनागर और मनोज श्रीवास्तव ने भाग लिया Iहरियाणा के गुडगाँव मे केन्द्रीय विहार मे भी सजीव श्रीवास्तव ने भगवान् चित्रगुप्त की पूजा समारोह के कार्यक्रम की जानकारी दी है I जिसमे कायस्थ समाज के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये गये है I चंडीगढ़ और रोहतक मे भी भगवान् चित्रगुप्त के पूजन किया गया है Iराजस्थान के पचपदरा में भी कायस्थ समाज द्वारा श्री चित्रगुप्त पूजा कर के वार्ड 10 के पार्षद शारदानन्द श्रीवास्तव द्वारा घर पर सभा रखी गयी I सभी ने श्री चित्रगुप्त जी की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया व् इस बात को स्वीकार किया की इस दुनिया में सबके कर्मो का हिसाब रखने वाले चित्रगुप्त भगवन की वन्दना से ही स्रष्टि का कल्याण सम्भव है कायस्थ समाज लेखनी व् बुद्धि के धनी होते है । इस अवसर पर बाड़मेर से कायस्थ युवा दल के विवेक श्रीवास्तव ने बताया की कायस्थ समाज अब राजनीतिक रूप से भी जागरूक हो रहा है व् कायस्थ समाज माननीय आर के सिन्हा के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है संगत पंगत कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आई है । कायस्थ समाज बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी को भी बधाई देता है जिन्होंने पटना मे भगवान् श्री चित्रगुप्त पूजा मे पहुँच आशीर्वाद प्राप्त किया ।झारखण्ड के गिरडीह मे त्रिपुरारी बक्षी ने कायस्थ समाज के साथ मिलकर कलम दवात पूजन का आयोजन किया I वही रांची अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष MBB सिन्हा एवम् राष्ट्रिय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, कायस्थ विकास परिषद् के राष्ट्रिय संगठन मंत्री अभय कुमार जी के संयोजकत्व में झारखण्ड के एकमात्र कायस्थ MLA राज सिन्हा द्वारा शोभा यात्रा का नेतृत्व अविस्मरणीय हो गया।विदेश मे पहली बार कायस्थ वाहनी के संयोजन और राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा जी सहयोग से सिंगापूर मे भी भगवान् चित्रगुप्त की प्रतिमा का स्थापना आज किया गया हैं I कायस्थ वाहनी के सिंगापुर टीम ने भी वहां एक भव्य समारोह मे इसका आयोजन किया है Iये खबर लगातार अपडेट हो रही है आप भी अपने शहर मे हुई पूजा की जानकारी और फोटो हमें kaaysthakhabar@gmail.com पर मेल या 9654531723 पर whatsapp कर सकते है
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
