बिहार मे बीजेपी की हार ने संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद की सरकार मे स्थिति डावाडोल कर दी है हमारे सहयोगी न्यूज़पोर्टल एन सी आर खबर के सूत्रों की माने तो अगले फेरबदल में रवि शंकर प्रसाद को संचार मंत्रालय से हटाया जा सकता है.ऐसा कहा जा रहा कि मंत्रिमंडल में अगला फेरबदल संसद के शीतकालीन सत्र के खत्म होने के बाद अगले साल हो सकता है.
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने एक कैबिनेट मीटिंग के दौरान बाकायदा ड्राप की बढ़ती प्रॉब्लम के मसले को उठाया और रवि शंकर प्रसाद से कहा की इस समस्या से अगर वो नही निपट पा रहें हैं तो बताएं. मोदी के इस सवाल का मतलब ये था कि अगर संचार मंत्री कॉल ड्राप की प्रॉब्लम सॉल्व नही कर पा रहे हैं तो फिर ये विभाग किसी दूसरे को दिया जाए. गौरतलब है की संचार मंत्रालय की स्थिति से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी परेशान दिख रहे है.
हालाँकि रवि शंकर प्रसाद के नज़दीकियों का कहना है कि प्रधानमंत्री उनसे नाराज़ नही है लेकिन सत्ता के गलियारों में चर्चा है रवि शंकर प्रसाद की संचार मंत्रालय से विदाई तय मानी जा सकती है. इसके अलावा संघ के दबाव में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को कुछ और अहम ज़िम्मेदारियाँ भी सौंपी जा सकती हैं.
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

