खुशखबरी : अब हरिद्वार में होगी कायस्थ समाज की अपनी धर्मशाला
कायस्थ समाज अब कायस्थ एकता और विकास के नये आयाम लिख रहा है I दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे है I इसी कड़ी में अब कायस्थ समाज के लोगो को धर्मनगरी हरिद्वार में आने पर ठहरने जैसी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए जोधपुर में सक्रीय कायस्थों ने एक पहल की और अब उनकी पहल पर इस कमेटी ने आज वहां धर्मशाला बनाने के लिए एक ज़मीन को खरीदने का निर्णय फाइनल कर दिया है Iहरिद्वार में हर की पौढ़ी से मात्र 1.25 किलोमीटर की दुरी पर कुञ्ज गली खडखड़ी में 46X72 की जमीन को 1 करोड़ 20 लाख 31 हजार रूपये कीमत में लिया गया है I इसको खरीदने के लिए अध्यक्ष अनिल माथुर जी जिला परिवहन अधिकारी जोधपुर के नेतृत्व में सोनेंद्र राज,कैलाश लाल माथुर,करणींद्र माथुर,डॉ ऋषि माथुर उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा वहां पहुंचेडॉ ऋषि माथुर ने कायस्थ खबर को जानकारी देते हुए कहा की अभी तक हम इसके लिए ६० लाख रूपए जमा कर चुके है I और बाकी के लिए हम प्रयास कर रहे है I अगले १ महीने में बाकी रकम भी जमा करके इस ज़मीन का कब्ज़ा ले लेंगे Iज़मीन पर कब्ज़े के बाद ही समाज के साथ मिलकर इस धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा I जिसमे सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाए उपलब्ध होगी I कायस्थ समाज हरिद्वार में रुकने के लिए इसमें ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे Iइस कमिटी में सुनील माथुर (कोषाध्यक्ष ), अनिल माथुर, सुनेन्द्र राज , सी पी माथुर , सुबोध माथुर , कमलेश माथुर तथा पूर्व पार्षद ओमकार वर्मा जैसे जोधपुर के कायस्थ समाज सेवी जुड़े हैअगर आप भी इस धर्मशाला के लिए अपना योगदान देना चाहते है तो डा ऋषि माथुर से 91 9414140331 पर सम्पर्क कर सकते है
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
