
२३ जनवरी को नॉएडा में श्री चित्रगुप्त ट्रस्ट करेगा महाकवि सम्मलेन – पद्म विभूषण नीरज होंगे मुख्य आकर्षण
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिवस (२३ जनवरी २०१६ ) को श्री चित्रगुप्त ट्रस्ट नॉएडा मे लायंस क्लब और नारायण सान्र्क्तिक चेतना न्यास के साथ मिल कर एक महाकवि सम्मलेन का आयोजन कर रहा है I जिसमे पद्म विभूषण गोपाल दास नीरज मुख्य आकर्षण होंगे Iकार्यक्रम के आयोजक राजन श्रीवास्तव ने कायस्थ खबर को बताया की वो नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म पर कई सालो से श्री चित्रगुप्त ट्रस्ट नॉएडा की और से ऐसे कार्यक्रम करते रहे है I पिछले २ सालो से कुछ कारणों से नहीं हो पाए थे इसलिए इस बार नॉएडा में प्रसिद कवियों के साथ नेताजी का जन्म दिवस मनायेगे I
