कायस्थ वाहिनी सिंगापुर ने मनाया सिंगापुर में संगत और पंगत : आर के सिन्हा बने मुख्य अतिथि
कायस्थ खबर ब्यूरो , सिंगापुर I कायस्थ वाहिनी सिंगापुर द्वारा सँगत-पँगत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.दिनेश निगम ने की । मुख्य अतिथि कायस्थ शिरोमणि श्री रविन्द्र किशोर सिन्हा जी (सदस्य, राज्य सभा) एवम सँरक्षक कायस्थ वाहिनीअन्तर्राष्ट्रीय रहे। संगत और पंगत के दौरान श्री सिन्हा जी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ, निःशुल्क ओ.पी. डी., सामूहिक विवाह एवम् अन्य कई कार्यक्रमोंके बारे में सभी को अवगत कराया।श्री सिन्हा जी ने कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा आयोजित कायस्थ स्पोर्ट्स क्लब के गठन पर अपनी मुहर लगाते हुए अपने कर कमलोंद्वारा शुभारंभ किया। स्पोर्ट्स क्लब के अन्तर्गत तरह तरह के खेलों का समायोजन रहेगा। इस क्लब के गठन का उद्देश्य पूर्णतः कायस्थएवम उनके परिवारों का खेल-कूद के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास में सहायता प्रदान करना है।इस कार्यक्रम के दौरान राजेश आनंद जी, रितेश श्रीवास्तव, अमित प्रकाश, विक्रांत, आशीस प्रसाद, डा. स्वाति वर्मा, रंजीत खरे, पियूष, उत्कर्ष,सुमित, काजल, दुर्गेश, दिबाकर, अवनीत एवम् अन्य कायस्थ सदस्य उपस्थित रहे।
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
