
जयपुर कायस्थ समाज ने किया एबीपी न्यूज,कवि वेद प्रकाश और कुमार विश्वास के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन
कायस्थ खबर ब्यूरो , जयपुर I प्रताप नगर सागांनेर स्थित पिजंरापोल गौशाला के बाहर जयपुर कायस्थ समाज ने एबीपी न्यूज चैनल,कवि वेद प्रकाश ओर कुमार विश्वास के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया ।चैनल पर कुमार विश्वास द्वारा संचालित कवि सम्मेलन में कवि वेद प्रकाश ने कायस्थ इष्टदेव चित्रगुप्त जी पर अभद्र टिप्पणी की जिससे तमाम कायस्थों में भारी रोष था जिसके विरोध स्वरूप कायस्थों ने तीनो के विरुद्ध नारे लगाये ओर त्रिमूर्ति के पूतले फूंके ।कायस्थ समाज ने इस प्रदर्शन में ABP news ना देखने का निर्णय लिया है , इसके साथ ही कुमार विश्वास के चलते जयपुर आम आदमी पार्टी का भी विरोध करने का निर्णय लिया हैइस विरोध प्रदर्शन में समाज के प्रबुद्ध नेता और युवाओं ने भागीदारी की जिनमें प्रमुख थे देवेन्द्र मधुकर,एस.पी.माथुर,नितिन माथुर,अरविंद सक्सेना,एस.डी.माथुर,ललित सक्सेना,सुमन भटनागर,संगीता माथुर,अनमोल माथुर,युगल नेवाहरीया,संजीव सक्सेना,अशोक माथुर,राजेश माथुर,रेणु माथुर,अतुल माथुर,आलोक श्रीवास्तव,राजेश नेपालिया,शरद माथुर,विशाल माथुर,अम्बरीश सक्सेना,रमेशचंद्र माथुर,मनोज माथुर,नितिश भटनागर,अखिलेश माथुर आदि शामिल रहेकायस्थ समाज कलेक्टर जयपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को पत्र लिख इन तीनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे ओर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे जब तक ये माफी नहीं माँग लेते ।
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
