मुजफ्फरनगर में २ कायस्थ बंधुओ के यहाँ चोरी , अभी तक कोई सुराग नहीं
मुजफ्फरनगर में दो कायस्थ भाइयो को होली पर अपने घर जाना बहुत भारी पड़ गया है I कायस्थ खबर को मिली जानकारी के मुताबिक़ नई मंडी भरतिया कालोनी के रहने वाले दो भाई राजीव कुमार श्रीवास्तव और संदीप कुमार श्रीवास्तव होली पर अपने गाँव गए हुए थे I होली के बाद घर लौटने पर उन्होंने देखा की उनके पीछे चोरो ने दोनों भाईयो के घर का ताला व सारे आलमारियो के ताले तोड़ कर 55-60 लाख के सोने के गहने, कैश एवं महंगे कपडे चुरा लिए हैं।कायस्थ खबर से बात करते हुए राजीव ने कहा की चोरो को पुलिस का भी डर नहीं रहा क्योंकि उनके घर के बीच में ही एडीजी मुकुल गोयल का भी आवास है I राजीव ने आरोप लगाया की पुलिस कंट्रोल रूम से फ़ोन करने के उपरान्त पुलिस थाने से राजीव कुमार , सतीश सिंह आदि एक घंटे बाद आये और केवल इतना कह कर चले गए कि आप सुबह 9 से 10 बजे तक इंतज़ार करे उसके बाद ही कोई कार्यवाही की जायेगी।हालत ये है की आज कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है I पुलिस ने अभी तक अज्ञात चोरो के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया , कुछ समय पूर्ण राजीव के घर में कम करने आये मिस्त्री से पूछताछ करके अपने काम की इतिश्री कर ली है
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
