थोडा और करीब आये अभाकाम के सारंग और पारिया गुट , विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ ने कैलाश सारंग का हाल पूछा
अभाकाम के अन्तर्विरोध अब ख़तम होते नजर आ रहे है I सारंग गुट के अध्यक्ष कैलांश सारंग का एक भावनात्मक लेख जब कायस्थ खबर पर प्रकाशित हुआ तो उसे पढ़ कर डा पारिया ग्रुप के रास्ट्रीय महामंत्री विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ ने कायस्थ खबर को तत्काल फ़ोन किया और कैलाश सारंग जी का नम्बर लेकर उनसे उनका हाल पूछा Iज़रूर पढ़े : देश में कागजी संस्थाएं बहुत सी काम करती हैं लेकिन हमारी महासभा अकेली ऐसी है जो न केवल अपनी प्राचीनता 125 वर्ष में अद्वितीय है – कैलाश सारंग औपचारिक बात चीत के बाद उन्होंने कैलाश सारंग को भी १७ अप्रैल को होने वाले अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सम्मलेन में आमंत्रित किया I कैलाश सारंग ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम में आने में तो असमर्थता प्रकट की लेकिन कार्यक्रम की सफलता केलिए आशीर्वाद व शुभ कामनाएं दीं ।विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ ने कायस्थ खबर को बताया कि हम सभी आदरणीय सारंग साहब के अच्छे स्वास्थ्य केलिए भगवान् से प्रार्थना कराते हैँ । इस सब के बीच एक उम्मीद तो जगी है की देर सवेर अभाकाम फिर से एक होगा और होली के अवसर कायस्थ खबर ने जो हास्य व्यंग की एक खबर दी थी वो शायद एक दिन सच हो जाएहोली की खबर : कैलाश सारंग समेत सभी गुटों ने ABKM पर अपना दावा छोड़ा, रविनंदन होंगे अब ABKM के कार्यकारी अध्यक्ष
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
